फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   ज्यादा बोनस का लालच देकर ठगे 10.60 लाख, चार लोगों पर केस दर्ज

ज्यादा बोनस का लालच देकर ठगे 10.60 लाख, चार लोगों पर केस दर्ज

Thu, 11 Oct 2018 01:53 AM IST
Updated Thu, 11 Oct 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
ज्यादा बोनस का लालच देकर ठगे 10.60 लाख, चार लोगों पर केस दर्ज
ज्यादा बोनस का लालच देकर ठगेे 10.60 लाख
विज्ञापन

सिरसा। दिल्ली की एक कंपनी ने ज्यादा बोनस का लालच देकर डिंगमंडी क्षेत्र के गांव जोधकां निवासी एक व्यक्ति से 10.60 लाख रुपए की ठगी कर ली। कई दिनों तक व्यक्ति पैसे के लिए कंपनी अधिकारियों के यहां चक्कर काटता रहा। कोई सुनवाई नहीं होने पर मंगलवार रात को उसने शहर थाने में अपने साथ हुई ठगी की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में जोधकां निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि वर्ष 2011 में किम इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डिवलेपर्स लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर रविंद्र सिंह, पलविंद्र सिंह, संजीव सिखधर, एडमिन डायरेक्टर कंवलजीत सिंह बल गांव जोधकां में आए। इन्होंने कंपनी की स्कीम के बारे में उसे विस्तार से बताया। कंपनी अधिकारियों ने बताया कि कंपनी की स्कीम के तहत आपको किश्तों में या एक मुश्त में पैसे अदा करने होंगे ओर निर्धारित समयावधि समाप्त होने पर आपकी जमा राशि बोनस सहित योजना के तहत आपको अदा कर दी जाएगी। उसने अलग-अलग किश्तों के तहत कंपनी में करीब 10.60 लाख रुपये की राशि जमा करवा दी। निर्धारित समय सीमा के अनुसार वह पैसे लेने के लिए दिल्ली कंपनी के कार्यालय में गया तो उसे कभी चंडीगढ़, कभी अमृतसर तो कभी दिल्ली भेजा जाता रहा। हारकर जब उसने पूछा कि पैसे दोगे या नहीं तो कंपनी के अधिकारियों ने कहा कि उन्हें तो ठगी करनी थी। वो कर ली। अब जो करना है कर लो। कुछ नहीं हो सकता। मंगलवार की रात्रि को उसने शहर थाना में अपने साथ हुई ठगी की शिकायत दर्ज करवाई। जांच अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि जोधकां निवासी प्रदीप कुमार ने ठगी के संबंध में शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed