{"_id":"5a7b57ca4f1c1ba5268b8f04","slug":"81518032842-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान से बाइक सवारों ने की 30 हजार की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसान से बाइक सवारों ने की 30 हजार की लूट
Updated Thu, 08 Feb 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ओढां। बाइक सवार तीन नकाबपोश युवक एक किसान से मारपीट कर 30 हजार रुपये की नकदी छीनकर ले गए। किसान को अचेत अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवा गया है। नुहयिांवाली के किसान सतपाल ने बताया कि वह मंडी कालांवाली से मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने आढ़ती इंद्रजीत से 30 हजार रुपये लेकर आया था। किसान के मुताबिक जब वह ओढां से चकेरियां के मध्य पहुंचा तो पीछे से आ रहे तीन नकाबपोश बाइक सवारों ने उसे रोक लिया और उसके मुंह पर हाथ रखा तो वह अचेत हो गया। किसान सतपाल ने बताया कि उक्त युवक उससे 30 हजार रुपये की नकदी छीन ले गए। घटना के बाद नजदीक के स्कूल से चकेरियां जा रहे कुछ विद्यार्थियों ने पीड़ित को संभाला और उसके परिजनों को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे अचेत अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
किसान से मारपीट कर बाइक सवारों ने 30 हजार लूटे
किसान से मारपीट कर बाइक सवारों ने 30 हजार लूटे