फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   लाखों रूपये कीमत का इलैक्ट्रिक सामान ले उड़े अज्ञात चोर, पुलिस जांच में जुटी-तीन वर्ष पूर्व भी हो चुकी है चोरी की वारदात

लाखों रूपये कीमत का इलैक्ट्रिक सामान ले उड़े अज्ञात चोर, पुलिस जांच में जुटी-तीन वर्ष पूर्व भी हो चुकी है चोरी की वारदात

Fri, 15 Mar 2019 11:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
लाखों रूपये कीमत का इलैक्ट्रिक सामान ले उड़े अज्ञात चोर, पुलिस जांच में जुटी-तीन वर्ष पूर्व भी हो चुकी है चोरी की वारदात
दुकान से तांबा, पीतल की तार और मोटर चोरी
विज्ञापन

डबवाली। चोरों ने ईजी डे के समीप स्थित एक दुकान को अपना निशाना बनाते हुए लाखों का सामान चोरी कर लिया। इसमें तांबा, पीतल की तारें, बेंरिंग, मोटरें व अन्य सामान शामिल है। पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो पता चला कि चोर एक लाल रंग की ट्रैक्टर-ट्राली में सामान लाद कर लेकर गए हैं। दुकानदार को चोरी की घटना का पता शुक्रवार सुबह लगा दुकान मालिक अमरीक सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी दुकान के पिछवाड़े एक खाली नोहरा पड़ा है। जिसका मुख्य गेट कॉलोनी रोड पर स्थित बीएड कॉलेज के सामने खुलता है। चोरों ने वहां से घुसकर दुकान के पीछे दीवार में सेंध लगाई और उस रास्ते से अंदर आकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि चोरों ने उनकी दुकान में कुछ नहीं छोड़ा। चोर तांबा, पीतल की वायर, बैरिंग, नई मोटरें व अन्य सामान सहित उनकी दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी चुरा ले गए ताकि वह कैमरे में कैद न हो सकें। उन्होंने बताया कि चोरी की इस घटना से उन्हें लगभग 12 से 15 लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। अमरीक सिंह ने बताया कि जाते हुए चोर गल्ले में रखी कुछ नगदी व रेजगारी भी ले गए। इससे पूर्व भी वर्ष 2016 में उनकी दुकान में चोरी हुई थी। उस समय भी चोर कीमती वायर व अन्य सामान चुरा ले गए थे। घटना की सूचना के बाद फोरेंसिक लैब से फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ओम प्रकाश अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तथ्य जुटाने के प्रयास किए। मामले की जांच कर रहे शहर थाना प्रभारी जय भगवान व एएसआई राम स्वरूप ने बताया कि पुलिस द्वारा मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। दुकान के आसपास व कॉलोनी रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। कॉलोनी रोड पर लगे दुकान के कैमरे कुछ फुटेज मिली है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि चोरों ने ट्रैक्टर-ट्राली की सहायता से इस चोरी की घटना को अंजाम दिया है। जांच की जा रही है, अन्यत्र स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि उक्त घटना का सुराग लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed