{"_id":"5b9c1c68867a557f015d1f35","slug":"71536957544-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान से लाखों के जेवरात चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मकान से लाखों के जेवरात चोरी
Updated Sat, 15 Sep 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मकान से लाखों के जेवरात चोरी
सिरसा। गांव नेजाडेला कलां में चोरों ने लाखों के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। घर के लोग सुबह जब सो कर उठे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। घर का सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। गुरमीतो बाई पत्नी कपूर चंद ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि 12 सितंबर की रात घर के सभी लोग आंगन में सोए थे। देर रात चोरों ने घर में ताले तोड़ कर संदूकों को खोल कर ढाई तोले की सोने की झुमकी, तबीजी, दो झुमके, दो अंगूठी, दो जोड़ी पाजेब और दो चांदी के हार चुरा लिए। सुबह कमरे का ताला टूटा होने से घटना की जानकारी हुई। जांच अधिकारी जसबीर सिंह ने बताया कि चोरी की सूचना मिली थी। जिसके बाद मौके पर जाकर निरीक्षण किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।