{"_id":"5b772daa42c792466c0ffcf4","slug":"71534537130-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डबवाली में दो लोगों से छीने मोबाइल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डबवाली में दो लोगों से छीने मोबाइल
Updated Sat, 18 Aug 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डबवाली में दो लोगों से छीने मोबाइल
डबवाली। मंडी डबवाली में दो अलग-अलग स्थानों से बाइक सवार युवक दो मोबाइल छीनकर ले गए। दोनों घटनाओं की जानकारी पुलिस को दी गई है। पहले मामले में पुलिस को दी शिकायत में वार्ड नंबर 15 निवासी कर्ण पुत्र वीराराम ने बताया कि 15 अगस्त की सायं को वह अपने घर के बाहर गली में फोन पर बात कर रहा था। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक आए और उसके हाथ से मोबाइल छीनकर ले गए। उसने काफी शोर भी मचाया। लेकिन जब तक आसपास के लोग आते युवक भागने में कामयाब हो गए। दूसरे मामले में वार्ड नंबर 17 निवासी तरून चुघ पुत्र सुभाष ने बताया कि वह बाजार से पैदल घर लौट रहा था। अलीकां रोड पर अंधेरा होने के कारण वह मोबाइल की बैटरी जलाकर चल रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक आई। जिस पर दो युवक सवार थे। एक युवक ने झपट्टा मारकर उसके हाथ से फोन छीन लिया और भाग गए। उसने काफी शोर भी मचाया। लेकिन युवक भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।