{"_id":"5b4670734f1c1b97468b5f09","slug":"71531342963-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की मांग पर शादी से इनकार करने वाले वर पक्ष के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज की मांग पर शादी से इनकार करने वाले वर पक्ष के खिलाफ केस दर्ज
Updated Thu, 12 Jul 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज के लिए शादी से इनकार करने वाले वर पक्ष के खिलाफ केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा। दहेज में महंगी सौगात न मिलने से नाराज दूल्हे के शादी करने से इंकार करे के मामले में पुलिस ने वर पक्ष के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सिटी थाना में दी शिकायत में मिर्जापुर निवासी युवती व उसके पिता ने बताया कि मंगलवार के दिन शहर के एक पैलेस में मीरपुर निवासी लड़के के साथ उनकी बेटी की शादी होनी थी। इससे पहले शहर के गुरुद्वारा साहिब में दोनों के आनंद कारज होने थे।
दुल्हन पक्ष के लोग गुरुद्वारा में लड़की को शादी के जोड़े में लेकर बारात का इंतजार कर रहे थे। दोपहर तक जब बारात नहीं आई तो दुल्हन के पिता ने दूल्हा पक्ष को फोन किया। वहां से रिश्ता करवाने वाले बिचौले ने बताया कि दूल्हा पक्ष की मांग है कि शादी में जितना भी खर्च है। वह लड़की पक्ष वाले वहन करें या फिर उन्हें शादी में कोई बड़ी व महंगी सौगात दें। जिससे उनकी समाज में शान बन सके। बिचौले के मुंह से ऐसे शब्द सुनकर दुल्हन के पिता के पांव तले से जमीन खिसक गई। उसने बेटी और अपनी इज्जत की दुहाई देते हुए दुल्हा पक्ष से बारात लेकर आने की गुहार लगाई। मगर दुल्हा पक्ष के लोगों ने बारात लाने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद दुल्हन और उसके परिजन गुरुद्वारा से सिटी थाना पहुंचे और न्याय की गुहार लगाई। शहर थाना प्रभारी विनोद काजला ने बताया कि दुल्हन के परिवार की ओर से थाने में शिकायत आई थी। शिकायत के आधार पर वर पक्ष के लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। दोनों पक्षों से पूछताछ के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।