{"_id":"5b313e0c4f1c1bb26e8b9f2a","slug":"71529953804-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला कर्मचारी ने सीडीएलयू के वितीय विभाग के एक अधिकारी पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला कर्मचारी ने सीडीएलयू के वितीय विभाग के एक अधिकारी पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप
Updated Tue, 26 Jun 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा। चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय की एक महिला कर्मचारी ने विश्वविद्यालय ही एक फाइनेंस विभाग के अधिकारी के खिलाफ प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। महिला कर्मचारी ने मामले को लेकर सीएम के साथ-साथ शिकायत की कॉपी सीडीएलयू के कुलसचिव, महिला आयोग दिल्ली, सचिव राज्यपाल, हरियाणा, प्रधान इंप्लाइज वेल्फेयर एसोसिएशन सीडीएलयू सिरसा व प्रधान आउटसोर्सिंग इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन को भी प्रेषित की है।
शिकायत में महिला कर्मचारी ने बताया कि वह सीडीएलयू में लेखा सहायक के पद पर लीगल सैल में कार्यरत है। वह अपना कार्य पूरी निष्ठा से करती आ रही है। विवि की कई शाखाओं में उसने काम किया है। लेकिन किसी भी शाखा में काम के प्रति उसकी कोई शिकायत नहीं है। लेकिन जब से विवि में एक फाइनेंस ऑफिसर आए हैं। तभी से वे उसे व अन्य महिला कर्मचारियों को प्रताड़ित करते आ रहे हैं। आए दिन छुट्टी के बाद भी अक्सर उसे अपने आफिस में बुलाते रहते हैं। जब समय बीत जाने के बाद भी जाने के लिए कहती हूं तो जबरदस्ती बैठने के लिए कहते हैं। उसे डराने के लिए फोन पर बातें करते हैं कि उसकी वीसी से डायरेक्ट सेटिंग है और किसी कर्मचारी ने अगर उसकी बात नहीं मानी तो नौकरी से निकलवा दूंगा। अधिकारी ने कई बार उसे व उसकी साथी महिला कर्मचारी को छुट्टी के बाद ऑफिस में बैठाए रखा। जबकि वहां कोई अन्य पुरुष कर्मचारी नहीं था। उससे कई बार अभद्र व्यवहार किया और विरोध करने पर उसका तबादला लेखा शाखा से वीसी विंडो में कर दिया। इसका कई कर्मचारियों ने विरोध किया। इसके बाद उसका तबादला लीगल सेल में कर दिया गया। लीगल सेल में उसके पद का कोई काम नहीं है। इसके बाद भी अधिकारी उसे बार-बार बुलाता रहता है और नौकरी से हटाने की धमकी देता है। लेखा शाखा के कई कर्मचारियों ने इस बाबत विवि के अधिकारियों को अवगत करवाया। लेकिन तीन माह बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन