फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   डबवाली में वाहन चोरों का आतंक जारी, एक ओर पिक-अप ले उड़े अज्ञात चोर

डबवाली में वाहन चोरों का आतंक जारी, एक ओर पिक-अप ले उड़े अज्ञात चोर

Thu, 14 Mar 2019 01:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
डबवाली में वाहन चोरों का आतंक जारी, एक ओर पिक-अप ले उड़े अज्ञात चोर
घर के बाहर से पिकअप गाड़ी चोरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
डबवाली। शहर के बाल्मीकि चौक से मंगलवार को चोर पिकअप गाड़ी चोरी कर ले गए। वहीं सामान्य अस्पताल से मोटरसाइकिल चोरी का मामला सामने आया है। वहीं दो दिन पूर्व चोर वार्ड 11 के पूर्व पार्षद लवली मेहता के घर के सामने से नंद लाल की जेन कार चोरी कर ले गए थे।

वार्ड 14 के वाल्मीकि चौक के निकट रहने वाले विपिन छाबड़ा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह वार्ड 14 में वाल्मीकि चौंक के समीप रहता है। वह अपनी पिक-अप गाड़ी का सब्जी लाने-ले जाने के लिए प्रयोग करता है। मंगलवार रात्रि उसने अपनी गाड़ी अपने घर के बाहर लॉक लगाकर खड़ी की थी। बुधवार सुबह करीब 6 बजे जब वह बाहर आया तो देखा कि उसकी गाड़ी वहां से गायब थी। उसने इधर-उधर गाड़ी की काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। विपिन छाबड़ा ने बताया कि गाड़ी के सभी जरूरी कागजात व उनका ड्राइविंग लाइसेंस भी गाड़ी के अंदर था। शहर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि पुलिस के पास शिकायत आई है। मामले की जांच की जा रही है और गश्त बढ़ा दी गई है। उन्होंने बताया कि कुछ दिनों पूर्व चोरी हुए वाहनों की तलाश तथा लावारिस हालत में खड़ी एक जेन गाड़ी बरामद की गई है। जिनकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed