फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   पुलिस के सुरक्षा बंदोबस्त पर चोरों का पलड़ा भारी

पुलिस के सुरक्षा बंदोबस्त पर चोरों का पलड़ा भारी

Sat, 15 Sep 2018 02:16 AM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
पुलिस के सुरक्षा बंदोबस्त पर चोरों का पलड़ा भारी
चोरों ने तीन मकानों में लगाई सेंध, दो से कुछ नहीं मिला तीसरे में परिवार को नशीला पदार्थ सुंघाकर जेवरात, नकदी व बाइक उडाई
विज्ञापन

सिरसा। चोरों ने शुक्रवार सुबह शहर की खन्ना कॉलोनी में एक साथ तीन मकानों में चोरी की। दो मकानों में तो चोरों के हाथ नहीं लगा, लेकिन एक कारोबारी के मकान से चोर लाखों के जेवरात, नगदी व बाइक चोरी कर ले गए। घटना के समय परिवार मकान की छत पर सोया हुआ था। पड़ोसियों ने परिवार जगाया तो कमरे की अलमारी खुली देखकर सभी हैरान रह गए। घटना की सूचना मिलने पर खैरपुर चौकी पुलिस और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंची।
जानकारी के अनुसार हिसार रोड स्थित खन्ना कॉलोनी की गली नंबर चार में शुक्रवार सुबह तीन बजे चोरों ने दस्तक दी। चोर सबसे पहले गली में रहने वाले प्रवीण सेठी के मकान में दीवार फांदकर घुसे। चोरों ने कूलर में कोई नशीली दवाई डाल दी जिससे कमरे में सोया परिवार दवा के प्रभाव से सोया का सोया रह गया। चोरों ने पूरा मकान खंगाला लेकिन उनके हाथ कुछ नहीं लगा। इसके बाद चोर छत के साथ लगते मकान में घुस गए। यह मकान संतोष रानी का है, यहां भी चोरों को निराशा ही हाथ लगी। इसके बाद चोर छत के रास्ते ही साथ लगते कुनाल डोगरा के घर में घुस गए। परिवार वाले छत पर सोये हुए थे। चोर छत की सीढ़ियों के जरिए मकान के निचले हिस्से में आए और कमरे में घुसने के बाद अलमारी के अंदर बना लॉकर खोल लिया। लॉकर में सोने के जेवरात व नगदी थी। जेवरात व नगदी चुराने के बाद चोरों ने मकान का गेट खोला और बरामदे में खड़ा बाइक भी चुरा लिया। चोर बाइक पर सवार होकर गेट से बाहर निकलने लगे तो अचानक बाइक गिर गया। पड़ोस की महिला खड़का होने की आवाज सुनकर बाहर आ गई। उसने देखा कि कुनाल डोगरा के मकान का गेट खोलकर एक अज्ञात शख्स बाइक लेकर जा रहा है। उसके जाने के बाद पड़ोस के लोग कुनाल डोगरा के मकान के अंदर गए और छत पर जाकर परिवार को जगाया।
विज्ञापन

सोये परिवार को नशीला पदार्थ सुंघाया
बरनाला रोड पर होटल का कारोबार करने वाले कुनाल डोगरा का कहना है कि जब पड़ोस के लोगों ने उन्हें जगाने का प्रयास किया तो जाग खुल नहीं रही थी। सिर भारी लग रहा था। ऐसा लगता है कि किसी ने कोई नशीला पदार्थ सुंघा दिया था। उठने के बाद कमरे में जाकर देखा तो अलमारी खुली हुई थी और उसमें रखे जेवरात व नगदी गायब मिले। बरामदे से बाइक भी गायब था। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी। कारोबारी कुनाल डोगरा के मकान से चोर तीन सोने की अंगूठियां, दो चेन, एक लॉकेट, चांदी की चार पाजेब, तीन तोले की चेन, डेढ़ किलोग्राम चांदी, एक लाख रुपये की नकदी और एक बाइक चोरी कर ले गए। मकान मालिक के मुताबिक चोरी गया सामान करीब पांच लाख का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों मकान मालिकों का बयान दर्ज किया। इसके बाद पुलिस गली में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुट गई। पुलिस को एक सीसीटीवी में फुटेज तो मिली लेकिन वो बिलकुल भी साफ नहीं है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। हिसार रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों से भी फुटेज जुटाई जा रही है।
कृष्ण कुमार, इंचार्ज खैरपुर चौकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed