फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   कार- बाईक की टक्कर में एक की मौत, एक घायल

कार- बाईक की टक्कर में एक की मौत, एक घायल

Thu, 06 Sep 2018 02:08 AM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
कार- बाईक की टक्कर में एक की मौत, एक घायल
कार-बाइक की टक्कर में एक की मौत, एक घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो ओढां। गांव पन्नीवाला मोटा के निकट बुधवार सुबह एक कार की चपेट में आने से बाईक सवार 2 युवक घायल हो गए। घायलों को सिरसा के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से हिसार ले जाते समय एक युवक ने बीच रास्ते दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए गाड़ी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

रिसालियाखेड़ा निवासी करीब 25 वर्षीय ओमप्रकाश अपने दोस्त बिज्जुवाली निवासी अतुल कुमार के साथ सिरसा जा रहा था। पन्नीवाला मोटा बस स्टेंड के निकट एक कार ने बाइक को चपेट में ले लिया। इस हादसे में घायल दोनों युवकों को तुरंत सिरसा ले जाया गया। जहां ओमप्रकाश को हिसार रैफर कर दिया गया। बीच रास्ते उसने दम तोड़ दिया। वहीं इस दुर्घटना में अतुल को भी गंभीर चोटें आईं हैं। मृतक ओमप्रकाश 4 बहनों का इकलौता भाई था। बताया जा रहा है कि हाल ही में उसे होमगार्ड की नौकरी मिली थी। इसी के चलते वह दस्तावेज पूरे करवाने के लिए अतुल के साथ सिरसा जा रहा था। गाड़ी को नुहियांवाली निवासी पवन कुमार चला रहा था। थाना प्रभारी काशीराम बैनीवाल ने बताया कि परिजनों व घायल के बयान के बाद आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मृतक का पोस्टमार्टम वीरवार को होगा। उधर रोड़ी क्षेत्र के गांव रोहण के निकट एक कार अनियंत्रित होकर वृक्ष के जा टकराई। दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने बताया कि घायल बारे पुलिस के पास अभी तक कोई जानकारी नहीं आई है। कार डबवाली निवासी जसप्रीत सिंह के नाम रजिस्टर्ड बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed