{"_id":"5b466f7b4f1c1b82698b58db","slug":"61531342715-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट सर्किट से बिजली के उपकरण जले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शार्ट सर्किट से बिजली के उपकरण जले
Updated Thu, 12 Jul 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शार्ट सर्किट से बिजली के उपकरण जले
रानियां। गांव संतनगर में बिजली निगम की लापरवाही के चलते शार्ट सर्किट से एक विधवा महिला के घर का सामान जल कर राख हो गया। जिस पर लोगों ने बिजली निगम के खिलाफ रोष प्रकट किया है। पीड़ित विधवा हरबंस कौर निवासी संतनगर ने जिला प्रशासन से सहायता की गुहार लगाई है।
गांववासी लखा सिंह किलेवाला, हरदेव सिंह खालसा, सुच्चा सिंह, बुधराम, प्रीतम सिंह, कर्म सिंह,बलवीर सिंह ने बताया कि मंगलवार सांय 7 बजे अचानक तेज बिजली की सप्लाई आई। जिससे उसके घर में शॉर्ट सर्किट हो गया। अधिक बिजली होने के कारण आस-पड़ोस के घरों में भी थोड़ा नुकसान हुआ है। लेकिन विधवा के घर में शार्ट सर्किट से आग लग गई और पूरे घर में फैल गई। विधवा ने आग को देखकर शोर मचाया। आस-पड़ोस के लोगों ने बिजली की सप्लाई बंद की और बाद में आग पर काबू पाया। जब तक आग पर काबू पाया तब तक विधवा महिला के घर का हजारों का सामान जल कर राख हो गया। इसमें एक फ्रिज, टीवी., छत वाला पंखा, बिस्तर, कपड़े व घर में पड़ा अन्य करीब 80 हजार रुपये का सामान शामिल है। विधवा महिला ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।