{"_id":"5b2aba434f1c1b254d8b78d3","slug":"61529526851-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार में मिली 17 किलो 300 ग्राम डोडा पोस्त, दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार में मिली 17 किलो 300 ग्राम डोडा पोस्त, दो गिरफ्तार
Updated Thu, 21 Jun 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
कार में मिली 17 किलो 300 ग्राम डोडा पोस्त, दो गिरफ्तार
सिरसा। सीआईए पुलिस ने कार सवार दो व्यक्तियों के कब्जे से 17 किलो 300 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान प्रदीप कुमार निवासी रामपुरा बागड़ियां व किशोर सिंह निवासी हंजीरा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सीआईए की एक टीम बुधवार को एएसआई दीपक कुमार के नेतृत्व में गश्त करते हुए चोपटा से कागदाना की तरफ जा रही थी। इसी दौरान पुलिस ने सामने से आती कार को रुकवाया। कार की तलाशी ली तो 17 किलो 300 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने कार में सवार प्रदीप व किशोर को गिरफ्तार कर लिया। बरामद डोडा पोस्त की कीमत 90 हजार रुपये है। आरोपियों के खिलाफ चौपटा थाने में केस दर्ज किया गया है।