{"_id":"5a57c1214f1c1bef188b472f","slug":"61515700513-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. नैन की गिरफ्तारी का काउन डाउन शुरू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डॉ. नैन की गिरफ्तारी का काउन डाउन शुरू
Updated Fri, 12 Jan 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
डेरा सच्चा सौदा प्रबंधन कमेटी के उपाध्यक्ष डॉ. पीआर नैन वीरवार को भी सिरसा एसआईटी समक्ष पेश नहीं हुआ। इसी के साथ ही एसआईटी ने उसके खिलाफ आगामी कार्रवाई का काउंट डाउन शुरू कर दिया है। एसआईटी ने डॉ. नैन को नोटिस जारी करके सोमवार को जांच में शामिल होने के लिए बुलाया था, लेकिन वह नहीं आया।
शहर थाना पुलिस उसका पता लगाने के लिए डेरा सच्चा सौदा गई तो पता चला वो लापता हो गया है। पुलिस उसके घर भी गई, परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि उन्हें भी नहीं मालूम डॉ. नैन कहां हैं। एसआईटी ने परिवार वालों को फिर से नोटिस देकर नैन को हरहाल में वीरवार दोपहर तक पेश करने का निर्देश दिया। वीरवार को एसआईटी इंचार्ज डीएसपी अजय शर्मा डॉ. नैन का दिनभर इंतजार करते रहे, लेकिन वो पेश नहीं हुआ। अब नैन को शुक्रवार सुबह 11 बजे तक एसआईटी समक्ष पेश होने का अंतिम मौका दिया गया है। समय अनुसार अगर नैन एसआईटी समक्ष पेश नहीं हुआ तो उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया जाएगा।
वहीं, डेरा चेयरपर्सन विपसना इंसां का भी वीरवार को एसआईटी कोई पता नहीं लगा पाई। एसआईटी सूत्रों का कहना है कि विपसना और डॉ. नैन एक साथ डेरा सच्चा सौदा छोड़कर फरार हुए हैं। दोनों के मोबाइल नंबर भी बंद पडे़ हैं। एसआईटी की कई टीमें विपसना की तलाश में जुटी हुई हैं। लगातार उसके ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। डेरा प्रबंधन के दोनोें अहम पदाधिकारियों के फरार होने से डेरा सच्चा सौदा में गतिविधियां शांत होकर रह गई हैं।
विज्ञापन
डेरा से जुडे़ मामलों की एसपी ने की समीक्षा
डेरा सच्चा सौदा से जुडे़ मामलों की पुलिस अधीक्षक सिमरदीप सिंह ने जांच अधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा की। एसपी ने डेरा प्रकरण को लेकर दर्ज केसों में अपडेट लेकर जांच अधिकारियों को निर्देश किए कि जो भी लोग इस प्रकरण में शामिल हैं उन्हें शीघ्र गिरफ्तार करके जेल भेजो। इस कार्रवाई में तनिक भी ढील न बरती जाए। सभी टीमें संयुक्त रूप से इनकी धरपकड़ करें। इस बैठक में एसआईटी इंचार्ज अजय शर्मा, सदर थाना प्रभारी विनोद कुमार, शहर थाना प्रभारी राम सिंह, सीआईए प्रभारी अजय मोर सहित सभी जांच अधिकारी मौजूद रहे।
चमकौर सिंह फिर पहुंचा जेल
आगजनी और सुरक्षा बलों पर हमला करने के मामले में जेल में बंद प्रीत नगर निवासी चमकौर सिंह को पुलिस ने फिर से गिरफ्तार किया है। इस बार सदर थाना पुलिस ने अदालत से उसका प्रोडक्शन वारंट हासिल कर उसे गिरफ्त में लिया। 25 अगस्त को हजारों डेरा अनुयायियों ने मिल्क प्लांट और बेगू गांव स्थित बिजली घर को आग लगा दी थी। मिल्क प्लांट में आगजनी मामले में शहर थाना पुलिस ने उसे गत दिवस गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया था। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। बुधवार को सदर थाना पुलिस ने उसका प्रोडक्शन वारंट हासिल कर उसे जेल से फिर गिरफ्तार कर लिया। वीरवार सुबह उसे अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे फिर जेल भेज दिया है।
आज करेंगे वारंट जारी
डॉ. पीआर नैन वीरवार को भी एसआईटी समक्ष पेश नहीं हुआ। शुक्रवार सुबह 11 बजे तक अगर वो पेश नहीं होता तो उसके खिलाफ तुरंत प्रभाव से गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया जाएगा। पुलिस उसे गिरफ्तार करके अदालत में पेश करेगी। डेरा प्रकरण में जो भी शख्स किसी भी रूप में शामिल रहा है उसे खिलाफ एसआईटी कार्रवाई कर रही है।
-डीएसपी अजय शर्मा, इंचार्ज एसआईटी सिरसा।