{"_id":"5a4fc9394f1c1b0d788b70d5","slug":"61515178297-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सरपंच से पंचायती टेंकर व मोटर की रिकवरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व सरपंच से पंचायती टेंकर व मोटर की रिकवरी
Updated Sat, 06 Jan 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
ओढां।
गांव फतेहपुरिया नियामत खां में पूर्व सरपंच अजीत सिंह के खिलाफ दी गई सीएम विंडो की शिकायत में खंड कार्यालय बड़ागुढ़ा की ओर से आरोपी सरपंच से पंचायती टैंकर व सबमर्सिबल मोटर की रिकवरी की है। उधर इस मामले में शिकायत कर्ता प्रह्लाद सिंह का कहना है कि अधिकारियों ने टैंकर व मोटर के नाम पर सिर्फ औपचारिकता निभाई है।
शिकायतकर्ता का कहना है कि पूर्व सरपंच ने अपने कार्यकाल में 99 हजार रुपये के टैंकर की खरीद दिखा रखी है। इसके अलावा पंचायती मोटर लगाने के लिए करीब ढाई लाख रुपये की राशि स्वीकृत हुई थी। शिकायतकर्ता प्रहलाद सिंह का कहना है कि पूर्व सरपंच ने जो टैंकर पंचायत को सौंपा है वो पुराना व कंडम है। उसने बताया कि वह इस मामले में पुन: सीएम विंडो व उपायुक्त के समक्ष गुहार लगाएगा।
गौरतलब हो कि शिकायतकर्ता प्रहलाद सिंह ने पूर्व सरपंच अजीत सिंह पर टैंकर, पंचायती ट्यूबवेल, जोहड़, गली निर्माण व पाइप लाइन में बड़ा घोटाला करने का आरोप लगाते हुए सीएम विंडो में शिकायत दी थी। इस मामले में बडागुढा के बीडीपीओ ने जब जांच की तो टैंकर खुर्द-बुर्द करने व पंचायती ट्यूबवेल में घोटाला होना सामने आया। इसके बाद आरोपी को कार्यालय की ओर से कई बार करीब पांच लाख रुपये की रिकवरी के नोटिस भेजे गए थे। एसईपीओ नंदलाल ने बताया कि पूर्व सरपंच से टैंकर व मोटर की बरामदगी कर पंचायत के हवाले कर दी गई है। उन्होंने बताया कि पूर्व सरपंच से करीब डेढ लाख रुपये की रिकवरी और की जानी है। आरोपी ने उक्त रिकवरी शीघ्र जमा करवाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
फतेहपुरिया नियामत खां के पूर्व सरपंच से पंचायती टैंकर और मोटर की रिकवरी
--करीब डेढ लाख रुपये की रिकवरी भी शीघ्र ही जमा करवाने का दिया आश्वासन