फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   6 accused got exemption from personal appearance in court In Dera violence case of Sirsa

सिरसा: हिंसा मामले में डेरा चेयरपर्सन पृथ्वी राज नैन सहित 6 आरोपियों को मिली कोर्ट में व्यक्तिगत पेशी से छूट

Sat, 02 Apr 2022 10:37 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 02 Apr 2022 10:37 PM IST
सार

47 में से 41 आरोपी कोर्ट में पेश हुए। 9 जून को चार्ज फ्रेम को लेकर बहस होगी। साध्वी यौन शोषण मामले में डेरा प्रमुख को पंचकूला सीबीआई कोर्ट द्वारा दोषी करार दिए जाने के बाद सिरसा में हिंसा भड़की थी। सत्र न्यायालय आरोपियों पर से देशद्रोह व धारा 307 हटा चुका है।

विज्ञापन
6 accused got exemption from personal appearance in court In Dera violence case of Sirsa
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को साध्वी यौन शोषण केस में सजा के बाद भड़की हिंसा मामले में सत्र न्यायालय में सुनवाई हुई। न्यायालय में सुनवाई के दौरान 47 आरोपियों में से 41 पेश हुए। डेरा के नवनियुक्त चेयरमैन पृथ्वीराज नैन सहित 6 आरोपियों ने न्यायालय में आवेदन देकर व्यक्तिगत पेशी से छूट मांगी थी। इसे स्वीकार कर लिया गया है। अब आगामी सुनवाई 9 जून 2022 को होगी। अगली पेशी पर न्यायालय आरोपियों पर लगे चार्ज फ्रेम को लेकर बचाव पक्ष की दलील सुनेगा।

विज्ञापन

 

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी पूजा सिंगला के न्यायालय में सुनवाई हुई। इस मामले में 8 आरोपी ऐसे हैं जिनका अभी तक कुछ भी सुराग नहीं लग पाया है। इन आरोपियों को कोर्ट ने भगौड़ा घोषित किया हुआ है। हिंसा व देशद्रोह के इन आरोपियों में से मुख्य आरोपी वांटेड आदित्य इंसां के खिलाफ पुलिस ने पांच लाख रुपये का इनाम रखा हुआ।

विज्ञापन

 

आदित्य इंसां को पकड़वाने वाले को पुलिस विभाग ये राशि देगा। इसके अलावा फरार वांटेड आरोपियों में प्रीत नगर निवासी सतविंद्र सिंह, मलोट निवासी नवदीप, महाराष्ट्र निवासी अभिजीत व डेरा सच्चा सौदा निवासी गुरप्रीत सिंह शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन


69 लोगों की गवाही पर टिका है केस
हिंसा मामले में सिरसा पुलिस की ओर से 900 पेजों का चालान पेश किया गया है। पूरे प्रकरण में 69 लोगों को सरकारी गवाह बनाया गया है। इसमें पुलिस के ऑफिसर, कर्मचारी व अन्य लोग शामिल हैं। ये पूरा मामला इन 69 लोगों की गवाही पर टिका हुआ है। हिंसा के दौरान सिरसा में छह उपद्रवियों की पुलिस फायरिंग में मौत हो गई थी।


कोर्ट का फैसला आते ही भड़की थी हिंसा
25 अगस्त 2017 को साध्वी यौन शोषण मामले में पंचकूला सीबीआई कोर्ट ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दोषी कर दिया था। कोर्ट के फैसले के तुरंत बाद पंचकूला व सिरसा में हिंसा हुई। हिंसा के दौरान सैकड़ों वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया। सिरसा में बेगू बिजली घर और वीटा मिल्क प्लांट में पेट्रोल बम फेंककर आग लगा दी गई। उपद्रवियों ने पुलिस पर भी हमला किया और बचाव में पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी। फायरिंग में 6 लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed