फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   नहर से बरामद हुई कार में मिला चार माह से गायब व्यक्ति का शव

नहर से बरामद हुई कार में मिला चार माह से गायब व्यक्ति का शव

Sat, 30 Mar 2019 02:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
नहर से बरामद हुई कार में मिला चार माह से गायब व्यक्ति का शव
नहर से बरामद कार में मिला चार माह से लापता व्यक्ति का शव
विज्ञापन

डबवाली। चार माह से अपने घर से लापता व्यक्ति का शव वीरवार शाम पुलिस ने राजस्थान कैनाल से मिली एक कार से बरामद किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए डबवाली के सामान्य अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। जब चिकित्सकों की तीन सदस्यीय टीम पोस्टमार्टम करने पहुंची तो उन्होंने देखा कि कि शव का पोस्टमार्टम संभव नहीं है, क्योंकि वह काफी क्षत-विक्षत अवस्था में था। इसके बाद चिकित्सकों की टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अग्रोहा रैफर कर दिया। मृतक की पहचान गांव गंगा निवासी 45 वर्षीय तरसेम सिंह उर्फ सेमी के तौर पर हुई है।

पुलिस चौकी गोरीवाला ने उक्त गुमशुदा व्यक्ति की तलाश बाबत मृतक के बेटे शनप्रीत सिंह की शिकायत दर्ज की थी। जिसमें शनप्रीत सिंह ने बताया था कि उसके पिता तीन दिसंबर 2018 को बिना बताए कहीं चले गए हैं। पुलिस ने वीरवार शाम सूचना के आधार पर जब काला तीतर के समीप से आल्टो कार को बाहर निकाला तो उसमें शव बरामद हुआ। परिजनों ने उसकी पहचान तरसेम सिंह उर्फ सेमी के रूप में की। गोरीवाला पुलिस चौकी प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि परिजनों के दिए ब्यानों के अनुसार मृतक मानसिक तौर पर परेशान रहता था और कई बार घर से चला जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed