फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   आयकर विभाग की टीम ने की हरियाणा स्टील पर छापेमारी

आयकर विभाग की टीम ने की हरियाणा स्टील पर छापेमारी

Thu, 11 Oct 2018 01:53 AM IST
Updated Thu, 11 Oct 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
आयकर विभाग की टीम ने की हरियाणा स्टील पर छापेमारी
आयकर विभाग की टीम ने की औद्योगिक क्षेत्र की एक कंपनी में छापामारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा। आयकर विभाग ने इन्कम टैक्स की चोरी और आयकर का दायरा बढ़ाने के लिए औचक जांच अभियान शुरू कर दिया है। इसी अभियान के तहत डबवाली रोड स्थित एक कंपनी पर आयकर विभाग के अधिकारियों की टीम ने छापा मारा। इस दौरान टीम के साथ भारी पुलिस बल भी मौजूद था।

जानकारी के अनुसार संयुक्त आयकर आयुक्त हेमंत गुप्ता के नेतृत्व में जांच अभियान चलाया गया। जांच टीम में उप आयकर आयुक्त राजेश कुमार, आयकर अधिकारी धर्मपाल चौधरी, कैलाशवंती, इंस्पेक्टर सन्नी मित्तल, विजय मोंगा सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी शामिल थे। सूत्रों के अनुसार कंपनी सिरसा की ऐसी औद्योगिक इकाई है, इसके उत्पाद विदेशों में भी निर्यात किए जाते हैं। टीम सदस्यों ने पूरा रिकार्ड चैक कर अपने कब्जे में लिया है। जांच के बाद ही पता चलेगा कि दुकानदार ने टैक्स में कोई गड़बड़ी की है या नहीं। आयकर विभाग की टीम द्वारा कंपनी पर की गई छापामारी की सूचना मिलते ही सिरसा के व्यापारियों, आढ़तियों और फैक्ट्री संचालकों में हड़कंप मच गया। आयकर विभाग की ओर से लंबे अरसे के बाद सिरसा में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed