फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   घर के बाहर सोते रहे परिजन, दीवार फांदकर चोर कर गए नगदी व आभूषणों पर हाथ साफ

घर के बाहर सोते रहे परिजन, दीवार फांदकर चोर कर गए नगदी व आभूषणों पर हाथ साफ

Wed, 22 Aug 2018 12:49 AM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
घर के बाहर सोते रहे परिजन, दीवार फांदकर चोर कर गए नगदी व आभूषणों पर हाथ साफ

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
रानियां। गांव धोतड़ में सोमवार रात चोर लाखों रुपये के आभूषणों पर हाथ साफ कर गए। सुबह परिवार के लोग उठे तो उन्हें घटना का पता चला। जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस को सूचना देने के बाद काफी देर तक पुलिस नहीं पहुंची। मामला बढ़ता देख रानियां थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट को बुलाकर तथ्य जुटाए और आगामी जांच शुरू की।
धोतड़ निवासी बाल सिंह महला ने बताया कि सोमवार रात परिवार के लोग खाना खाकर आंगन में सो गए। रात को चोर मकान की दीवार फांदकर अंदर घुस गए। उन्होंने एक कमरे में रखी अलमारी से करीब 25 हजार की नगदी, 20 तोला सोने के आभूषण व 10 तोला चांदी के आभूषण चुराकर ले गए। परिवार के लोगों को घटना के बारे में सुबह उठने के बाद पता चला। परिवार के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की तथा फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट भी बुलाया। शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सीसीटीवी में नजर आ रहे हैं दो बाइक सवार
पुलिस ने सड़क पर लगे एक मकान के सीसीटीवी चेक किए। गांव से निकलने वाले रोड पर रात दो से ढाई बजे के बीच दो युवक मुंह ढांप कर बाइक पर जाते दिखाई दिए हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धोतड़ निवास बाल सिंह के मकान में रात को चोरी होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर जाकर स्थिति का निरीक्षण किया। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट को बुलाकर तथ्य जुटाए गए हैं। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही घटना का सुराग लगा लिया जाएगा।
- दलेराम, रानियां थाना प्रभारी।


राशन डिपो के ताले तोड़ कर राशन और तेल चुराया
डबवाली। वार्ड 5 में एक राशन डिपो से 18 क्विंटल गेहूं व 250 लीटर सरसों का तेल चुरा ले गए। सुबह डिपो संचालक को घटना के बारे में पता चला। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।

पुलिस को दी शिकायत में वार्ड नंबर 5 निवासी विनोद कुमार पुत्र बंतराम ने बताया कि उसके पास सरकारी डिपो है। उसने बताया कि रात को अज्ञात व्यक्ति राशन डिपो के शटर के ताले तोड़कर डिपो से 18 क्विंटल गेहूं व 250 लीटर सरसों का तेल चुरा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed