{"_id":"5b77236342c792463d4ac258","slug":"51534534499-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के आरोप में फसाने की धमकी देकर ऐंठे 40 हजार रुपए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुष्कर्म के आरोप में फसाने की धमकी देकर ऐंठे 40 हजार रुपए
Updated Sat, 18 Aug 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
डबवाली। क्षेत्र के गांव गोरीवाला निवासी एक दुकानदार ने पांच युवकों पर उसे दुष्कर्म के आरोप में फंसाकर पैसे ऐंठने के आरोप में शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत पर गांव झूठीखेड़ा निवासी बिट्टू, राजेंद्र उर्फ कातिया, अजय उर्फ मनोज निवासी गोरीवाला, जगदीश उर्फ जेपी, सुरजीत सिंह निवासी मलिकपुरा के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में गोरीवाला निवासी सुखविंद्र सिंह ने बताया कि वह गांव में दुकान करता है। उसने बताया कि उक्त पांचों युवकों ने गिरोह बना रखा है और सभी आवारा किस्म के हैं। सभी युवक शातिर तरीके से किसी भी व्यक्ति को अपने जाल में फंसा लेते हैं और फिर उसे धमकाकर पैसे ऐंठते हैं। दुकान संचालक ने बताया कि करीब 6 माह पूर्व चार युवक उसकी दुकान पर आए। इस दौरान राजेंद्र उर्फ कातिया नाम के युवक ने उसकी फोन पर एक लड़की से बात करवाई। उसे नहीं पता कि फोन पर बोल रही लड़की कौन थी। तीन-चार दिन बाद सभी युवक उसकी दुकान पर एकत्रित होकर आए और कहा कि जिस लड़की से आपकी बात करवाई थी। उससे शिकायत दिलाकर दुराचार के झूठे केस में फंसा देंगे। अगर 50 हजार रुपये नहीं दिए तो अंजाम भुगतने को तैयार रहो। इज्जत के डर से उसने दो बार में युवकों को दस-दस हजार रुपये दे दिए। इसके बाद भी आरोपी युवक उसे बार-बार केस दर्ज करवाने की धमकी देकर कभी हजार तो कभी 500 रुपये ले जाते। 15 अगस्त को युवक फिर से दुकान पर आए और उससे कहा कि अब तो तेरी शादी भी हो चुकी है। अगर बलात्कार का झूठा केस दर्ज करवा दिया तो तेरी पत्नी भी चली जाएगी। डर के मारे उसने दस हजार रुपये युवकों को दे दिए। दूसरे दिन युवक दस हजार रुपए और लेने के लिए आ गए। उसने बार-बार की धमकियों से परेशान होकर अपने पिता को पूरी कहानी बताई। उसके पिता ने उसे साथ लेकर गोरीवाला चौकी में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पांचों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
मामले की शिकायत आई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
-विनोद कुमार, जांच अधिकारी, गोरीवाला चौकी।