{"_id":"5c9e877bbdec2213e9291f19","slug":"41553893243-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 किलोग्राम डोडा पोस्त के साथ एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
30 किलोग्राम डोडा पोस्त के साथ एक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
30 किलोग्राम डोडा पोस्त के साथ एक गिरफ्तार
सिरसा। सीआईए सिरसा इंचार्ज इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार की टीम ने विशेष अभियान के तहत राजस्थान से कार में छिपा कर लाई जा रही दो कट्टे डोडा पोस्त (करीब 30 किलो )समेत एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गुरप्रीत सिंह निवासी जंडवाला जाटान के रूप में हुई है। पकड़े गए डोडा पोस्त की कीमत नशे के बाजार में 2 लाख रुपये आंकी गई है।
सीआईए सिरसा के सहायक उप निरीक्षक तरसेम सिंह के नेतृत्व में सीआईए टीम गांव बेगू के नजदीक गश्त कर रही थी। इस दौरान उन्होंने शक की बिनाह पर एक कार रोककर और डीएसपी कालांवाली नर सिंह को बुलाकर कार की तलाशी ली तो कार की पिछली सीट पर रखे गए 2 कट्टे डोडा पोस्त बरामद हुए। जिनका वजन करने पर दोनों कट्टों का कुल वजन 30 किलोग्राम हुआ। जिस पर आरोपी व सप्लायर के खिलाफ थाना सदर में एनडीपीएस एक्ट में दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।