फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   160 ग्राम अफीम के साथ युवक गिरफ्तार

160 ग्राम अफीम के साथ युवक गिरफ्तार

Thu, 28 Feb 2019 11:10 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
160 ग्राम अफीम के साथ युवक गिरफ्तार
160 ग्राम अफीम के साथ युवक गिरफ्तार
विज्ञापन

सिरसा। सीआईए डबवाली पुलिस ने गश्त के दौरान महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर एक युवक को 160 ग्राम अफीम के साथ शहर सिरसा के बस स्टैंड क्षेत्र से काबू किया है। सीआईए डबवाली के प्रभारी इंस्पेक्टर दलीप सिंह ने बताया कि पकडे़ गये युवक की पहचान सुजीत कुमार पुत्र गया सिंह निवासी पंड़ाया गया (बिहार) के रुप में हुई है। पुलिस ने युवक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उन्होंने बताया कि सीआईए पुलिस टीम के सहायक उप निरीक्षक सुखदेव सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने गश्त के दौरान बस अड्डा सिरसा क्षेत्र से शक होने पर एक युवक को काबू किया। उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जा से 160 ग्राम अफीम बरामद हुई है। इंस्पेक्टर दलीप सिंह ने बताया कि पकड़े गये युवक को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और विस्तार से पूछताछ कर अफीम तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी हासिल कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed