फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   ऑटो की टक्कर से मासूम की मौत

ऑटो की टक्कर से मासूम की मौत

Thu, 06 Dec 2018 01:52 AM IST
Updated Thu, 06 Dec 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
ऑटो की टक्कर से मासूम की मौत
ऑटो की टक्कर से मासूम की मौत
विज्ञापन

ऐलनाबाद। क्षेत्र के गांव बेहरवाला के निकट एक ऑटो चालक ने अपनी मां के साथ पैदल जा रही एक मासूम को टक्कर मार दी। उसने उपचार के दौरान मासूम ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। ऑटो चालक मौके से भाग गया। परिजनों ने घटना बारे पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर आकर स्थिति का जायजा लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार मूल रूप से बिहार व हाल निवासी धर्मेंद्र ने बताया कि वह पिछले करीब दो सालों से गांव बेहरवाला में एक किसान के यहां खेतों में मजदूरी कर रहा है। मंगलवार शाम उसकी तीन वर्षीय बेटी रोशन अपनी मां निर्मला के साथ रोड किनारे पैदल जा रही थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ऑटो चालक ने उसकी बेटी को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। ऑटो चालक मौके से भाग गया। उन्होंने पहले रोशनी को ऐलनाबाद अस्पताल में पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे सिरसा रैफर कर दिया गया। सिरसा आने के बाद गंभीरावस्था के चलते उसे निजी अस्पताल में रैफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने सुबह परिजनों के बयानों के आधार पर कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed