{"_id":"5b958118867a557fe9785680","slug":"41536524568-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादीशुदा होते हुए महिला ने एनआरआई युवक से शादी रचाकर की धोखाधड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादीशुदा होते हुए महिला ने एनआरआई युवक से शादी रचाकर की धोखाधड़ी
Updated Mon, 10 Sep 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला ने खुद को कनेडियन बताकर की थी एनआरआई गुरतेज से फेसबुक पर फ्रेडशिप
डबवाली। शादीशुदा होने के बावजूद दूसरी शादी करके लाखों रुपये हड़पने वाली एक महिला व उसके परिजनों के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। खास बात यह है कि महिला के पहले से शादीशुदा होने खुलासा एनआरआई पति की मौत के बाद हुआ। जब तक उक्त महिला पति से दस लाख रुपये हड़प कर चुकी थी। इसके बाद महिला की सास ने न्यायालय में इस्तगासा दायर किया। डबवाली कोर्ट ने इस्तगासे पर सुनवाई करते हुए आरोपी महिला व उसके परिजनों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करने के निर्देश पुलिस को दिए।
पुलिस को दी शिकायत में अंबाला के गांव नकटपुर निवासी जसबीर कौर ने बताया कि वर्ष 2014 में उसका पुत्र गुरतेज सिंह इंग्लैंड में रहता था। मई 2014 में फेसबुक पर गुरतेज की दोस्ती मंडी डबवाली के जवाहर नगर निवासी एक युवती से हुई। उक्त युवती ने गुरतेज से फेसबुक पर चैटिंग करते हुए खुद को कनेडीयन बताया। युवती ने गुरतेज को शादी के लिए प्रपोज किया। युवती की बातों में आकर गुरतेज अक्टूबर 2015 में इंडिया वापस आ गया और दो दिसंबर 2015 को उसने युवती के साथ डबवाली में शादी कर ली। जसबीर कौर का कहना है कि शादी के बाद उसकी बहू गुरतेज के पैसों की डिमांड करने लगी। गुरतेज ने अपनी जमीन पर लोन लेकर दस लाख रुपये पत्नी को दिए। 19 अप्रैल 2016 को गुरतेज सिंह की मौत हो गई। उसकी मौत होने के बाद उसकी पत्नी उसके खाते में जमा दस लाख रुपये निकलवा लिए। आरोप है कि बैंक लॉकर से सारे जेवरात निकालकर महिला डबवाली अपने घर आ गई। सास जसबीर कौर का कहना है कि कुछ समय बाद उन्हें पता चला कि उनकी बहू पहले से ही शादीशुदा थी। एक साजिश के तहत उसने ये राज छिपा कर गुरतेज से झूठ बोलकर शादी की। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर जगदीश चंद्र ने बताया कि कोर्ट के निर्देश व जसबीर कौर की शिकायत पर आरोपी महिला व उसके पिता दर्शन सिंह, मां बलजिंद्र कौर निवासी जवाहर नगर, भाई सतपाल सिंह , गुरप्रीत सिंह सहित छह लोगों पर साजिश रचने, धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेज तैयार करने का अभियोग दर्ज किया गया है। मामले की जांच शुरू हो चुकी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्त में लिया जाएगा।