फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   गार्डनर ट्रेनिंग में धांधली की जांच करने सिरसा पहुंचे संयुक्त निदेशक

गार्डनर ट्रेनिंग में धांधली की जांच करने सिरसा पहुंचे संयुक्त निदेशक

Fri, 31 Aug 2018 02:16 AM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
गार्डनर ट्रेनिंग में धांधली की जांच करने सिरसा पहुंचे संयुक्त निदेशक
गार्डनर ट्रेनिंग में धांधली की जांच करने सिरसा पहुंचे संयुक्त निदेशक
विज्ञापन

सिरसा। डबवाली खंड के गांव मांगेआना स्थित फल उत्कृष्ट केंद्र में गार्डनर ट्रेनिंग के संबंध में सीएम विंडो पर दर्ज करवाई गई शिकायत की जांच के लिए वीरवार को संयुक्त निदेशक डॉ. धर्म सिंह यादव सिरसा पहुंचे। उन्होंने मांगेआना में शिकायतकर्ता का पक्ष सुना और मामले की पड़ताल की।
कीर्तिनगर निवासी सुरजीत सिंह पुत्र बीरबल राम ने सीएम विंडो पर शिकायत दर्ज करवाई थी कि गार्डनर ट्रेनिंग के नाम पर धांधली की जा रही है। शिकायत में कहा गया है कि गार्डनर की ट्रेनिंग लेने वालों को समुचित सुविधाएं मुहैया नहीं करवाई जाती। नाश्ते और भोजन में भी धांधली की जा रही है। उनको दी जाने वाली स्टेशनरी में भी घोटाला किया गया है। सरकार की ओर से तय मेन्यू के अनुसार भोजन तक नहीं दिया जाता। बल्कि अपने चहेते को खानपान का ठेका दिया गया है। इस कार्य में विभाग के आला अधिकारी भी शामिल हैं। शिकायत में बताया गया है कि ट्रेनिंग में जो किसान आसपास के गांवों से आते हैं। रात्रि में अपने घर चले जाते हैं। संस्थान में उन किसानों को भी छात्रावास में ठहरा हुआ दर्शाकर उनके नाम का रात्रि भोजन और अन्य सुविधाएं डकार ली जाती हैं। सरकार की ओर से हर बैच के लिए लगभग चार लाख रुपये का बजट जारी किया जाता है, जिसे अधिकारी डकार जाते हैं। सुरजीत सिंह ने संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके किसानों से मामले की पड़ताल करने की अपील करते हुए भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

कोट्स:
-सीएम विंडो पर शिकायत दर्ज करवाई गई थी की गार्डनर ट्रेनिंग में धांधली की जा रही है। शिकायत की जांच के लिए उन्हें जांच अधिकारी नियुक्त किया गया था। जांच कर रिपोर्ट विभाग के उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. धर्मबीर यादव, संयुक्त निदेशक, उद्यान विभाग पंचकूला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed