{"_id":"5b62102f4f1c1b913e8b49e0","slug":"41533153327-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिरकार पकड़ में आ ही गया दो बच्चियों से छेड़छाड़ करने का आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आखिरकार पकड़ में आ ही गया दो बच्चियों से छेड़छाड़ करने का आरोपी
Updated Thu, 02 Aug 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा। करीब एक सप्ताह से पुलिस के लिए सिरदर्द बना दो बच्चियों से छेड़छाड़ का आरोपी मंगलवार रात पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया। सीआईए व सिटी थाना की संयुक्त टीम ने युवक को बेगू रोड से काबू किया। युवक के पकड़े जाने पर पुलिस प्रशासन व आमजन ने राहत की सांस ली है। आरोपी युवक को कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगा जाएगा। पकड़े गए युवक की पहचान अबोहर निवासी नरेश पुत्र हरीसिंह के रूप में हुई है।
ये था घटनाक्रम
बता दें कि पकड़ा गया युवक नरेश कुमार पुत्र हरीसिंह अबोहर, पंजाब का रहने वाला है। युवक चिनाई का काम करता है और पिछले कुछ समय से डेरा सच्चा सौदा के पास रह रहा था। 24 जुलाई की शाम करीब 5 बजे जब बरसात हो रही थी। शहर के कंगनपुर रोड पर मासूम भाई-बहन घर के आगे गली में खेल रहे थे। इसी दौरान आरोपी नरेश कुमार 6 साल की मासूम बच्ची को उठाकर रोड के पास एक बंद गली में ले गया और उसके साथ गलत काम करने की कोशिश की। लेकिन बच्ची के शोर मचाने के कारण आरोपी उसे वहीं छोड़कर भाग गया। आरोपी द्वारा बच्ची को उठाकर लेते जाते हुए की पूरी कहानी आसपास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। अभी लोग उक्त घटना को भूले ही नहीं थे कि दूसरे दिन फिर आरोपी ने एक और बच्ची को उठाकर लेकर जाने का प्रयास किया। जब बच्ची को उठाकर लेकर जाते हुए लोगों ने देखा तो वह बच्ची को वहीं छोड़कर भाग निकला। लगातार हो रही घटनाओं को लेकर लोग दहशत में थे। स्वयं एसपी ने भी जाकर मौके का मुआयना किया था। एसपी ने सीआईए व स्थानीय पुलिस की टीमें गठित की और युवक को पकड़ने के आदेश दिए।
युवक की फुटेज के पोस्टर किए थे चस्पा
घटना के दो-तीन दिनों में पुलिस को कोई कामयाबी नहीं मिली तो पुलिस सीसीटीवी फुटेज में आई युवक की तस्वीर के पोस्टर पूरे शहर में चस्पा कर दिए। पुलिस ने सोशल मीडिया का भी सहारा लिया। ताकि आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ जा सके। यही नहीं पुलिस ने युवक के बारे में सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखने व उसे सम्मानित करने की भी घोषणा की। आरोपी को पकड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत पुलिस को मंगलवार की रात्रि सफलता हाथ लगी। सीआईए व सिटी थाना की संयुक्त टीम ने बेगू रोड से सूचना के आधार पर युवक को काबू कर लिया।
विज्ञापन
- घटना के बाद से ही पुलिस की टीमें आरोपी को पकड़ने में लगी हुई थी। रात्रि को पुलिस को गुप्ता सूचना मिली। जिसके आधार पर पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपी को धर दबोचा। युवक नशे का आदि है। कोर्ट में पेश कर आरोपी का रिमांड मांगा जाएगा। पूछताछ में आरोपी ने दोनों वारदातों को अंजाम देना कबूला है।
-सुरजीत सहारण, पुलिस प्रवक्ता सिरसा।