{"_id":"5c5c2fbcbdec2254606a6b0b","slug":"31549545404-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गली में खड़ी महिला के गले से झपट्टा मारकर छीनी चेन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गली में खड़ी महिला के गले से झपट्टा मारकर छीनी चेन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गली में खड़ी महिला से छीनी चेन, केस दर्ज
सिरसा। कीर्ति नगर की गली नंबर तीन में मंगलवार शाम तीन युवक गली में खड़ी एक महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। महिला ने शोर मचाया तो काफी लोग गली में एकत्रित हो गए और घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज करके घटना की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कीर्ति नगर निवासी मनोज अरोड़ा दूध बेचने का काम करता है। मंगलवार शाम करीब सात बजे उसकी पत्नी मनीषा घर के बाहर गली में खड़ी थी। इसी दौरान पीछे से पैदल आए तीन युवकों में से एक ने झपट्टा मारकर उसके गले से सोने की चेन छीन ली। इसके बाद तीनों युवक थोड़ी दूर पैदल भागे और फिर बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। शोर मचाने पर काफी गलीवासी एकत्रित हो गए। लोगों ने फरार हुए युवकों की तलाश की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद घटना की सूचना कीर्ति नगर चौकी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मनीषा का बयान दर्ज किया। पुलिस प्रवक्ता सुरजीत सहारण का कहना है कि महिला की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ अभियोग दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस बेगू रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों की वीडियो फुटेज खंगाल रही है।