फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   पार्षद के नेतृत्व में एसडीओ से मिलें लोग, बिजली कर्मचारियों पर लगाए तार से छेड़छाड़ के आरोप

पार्षद के नेतृत्व में एसडीओ से मिलें लोग, बिजली कर्मचारियों पर लगाए तार से छेड़छाड़ के आरोप

Tue, 16 Oct 2018 01:36 AM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
पार्षद के नेतृत्व में एसडीओ से मिलें लोग, बिजली कर्मचारियों पर लगाए तार से छेड़छाड़ के आरोप
मकान में आग से जला घर का सामान
विज्ञापन

सिरसा। स्थानीय शिव चौक के पास स्थित पूजा फूल वाली गली में एक मजदूर के मकान में आग लगने से करीब चार लाख रुपये का सामान स्वाह हो गया। लोगों ने गैस सिलेंडर बाहर निकालकर बड़ा हादसा टाल दिया। दमकल कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। गली के लोगों ने वार्ड पार्षद रेणु बरोड के नेतृत्व में बिजली विभाग से मुआवजे की मांग की है। वार्ड पार्षद रेणु बरोड का आरोप है कि मकान में दो कर्मचारी घुसे थे। जिस कारण आग लगी। उस समय घर में कोई नहीं था। एसडीओ को ज्ञापन देकर इस मामले की जांच की मांग की है। जानकारी के अनुसार शिव चौक के पास स्थित पूजा फूल वाली गली में आकाश और विक्की का मकान है। दोनों भाई और परिवार की महिलाएं मंडी में मजदूरी करते हैं। सोमवार को परिवार के लोग मजदूरी करने गए थे और घर में कोई नहीं था। इस बीच शार्ट सर्किट से मकान में आग लग गई। घर से धु़आं निकालता देख पड़ोसियों ने दोनों भाइयों और परिवार की महिलाओं को फोन पर सूचना दी। परिवार के सभी लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने किसी प्रकार गैस सिलेंडर बाहर निकाले। दमकल कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे लेकिन गली काफी संकरी थी ऐसे में गाड़ी नहीं जा सकी। पाइप की मदद से पानी मकान तक पहुंचाया गया। जब तक आग पर काबू पाया जाता तबतक बेड, बिस्तर, कपड़े, एलसीडी, वाशिंग मशीन सहित सारा सामान स्वाह हो गया। घर में रखी नकदी भी स्वाह हो गई। इसके बाद वार्ड पार्षद रेणु बरोड के नेतृत्व में लोग बिजली निगम पहुंचे। महिला आरती ने बताया कि उनका घर चौबारे पर है। उनका आरोप है कि घर में दो बिजली कर्मचारी आए थे। उन्होंने बिजली चेकिंग के दौरान तार से छेड़छाड़ की थी। इससे घर में आग लग गई। लोगों ने बिजली निगम के एसडीओ को शिकायत देकर मामले की जांच की मांग ही है। इसके बाद लोग पार्षद रेणु बरोड़ के नेतृत्व में डीसी से भी मिलें और जांच की मांग की।
हमने शिकायतकर्ता की मांग पर कमेटी बना दी है। जेई अपनी रिपोर्ट देंगे।
रविंद्र, एसडीओ, इंडस्ट्रियल एरिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed