फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   गायों से भरे तीन ट्रक पकड़े, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

गायों से भरे तीन ट्रक पकड़े, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

Tue, 31 Jul 2018 02:00 AM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
गायों से भरे तीन ट्रक पकड़े, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज
गायों से भरे तीन ट्रक पकड़े, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
डबवाली। बीती देर शाम चौटाला पुलिस ने गांव के समीप दुधारू पशुओं से भरे तीन ट्रक पकड़ने में सफलता हासिल की है। इन ट्रकों को पकड़वाने में एनीमल वेलफेयर क्लब की सदस्य सुमन तंवर का विशेष सहयोग रहा। पुलिस ने पशुओं से भरे तीनों ट्रकों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी अनुसार बीती शाम सुमन तंवर को एक गुप्त सूचना मिली की कुछ लोग तीन ट्रकों को दुधारू गायों को भरकर गुजरात लेकर जा रहे हैं। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना चौटाला पुलिस चौंकी को दी। सूचना पाकर पुलिस ने गांव के समीप नाकाबंदी कर दी। जब उन्होंने तीनों ट्रकों की तलाशी ली तो एक-एक ट्रक में 10-10 गायें तथा दो बछियां ठूंसकर भरी हुई थीं। तीनों ट्रकों में कुल 30 दुधारू गायें एवं दो बछियां लदी थीं। चौटाला चौकी प्रभारी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने तीनों ट्रकों को कब्जे में लेकर अज्ञात लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि डबवाली स्थित गौशाला एवं गांव डबवाली में बनी नंदीशाला के संचालकों ने गायों को रखने से इंकार कर दिया है, फिलहाल सभी पशुओं को गांव अबूब शहर व चौटाला में बने नौहरों में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed