फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   नौकरी दिलवाने के नाम पर पांच लाख की ठगी, दो आरोपी काबू

नौकरी दिलवाने के नाम पर पांच लाख की ठगी, दो आरोपी काबू

Sun, 03 Jun 2018 12:40 AM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
नौकरी दिलवाने के नाम पर पांच लाख की ठगी, दो आरोपी काबू
नौकरी दिलवाने के नाम पर पांच लाख की ठगी, दो आरोपी काबू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
नौकरी का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में शहर थाना सिरसा पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान श्रवण पुत्र बंसी लाल निवासी कुसुंभी, विकास पुत्र किशोर कुमार निवासी भारत नगर सिरसा के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता सुरजीत सहारण ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा और तीसरे आरोपी के बारे में पूछताछ की जाएगी।

हिसार जिले के गांव फरीदपुर निवासी रवि पुत्र राजेंद्र ने सिटी थाना पुलिस में दी शिकायत में बताया कि वह चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की नौकरी का आवेदन करने सिरसा आया था। वहां पर उसकी मुलाकात एक व्यक्ति से हुई, जिसने अपना नाम श्रवण पुत्र बंसीलाल निवासी कुसुंबी बताया। उसने अपना फोन नंबर दिया और ऑफिस का पता गोल डिग्गी चौक पर सूर्या होटल वाली गली में बताया। श्रवण ने कहा कि उसकी जजों से अच्छी बनती है और उसे वह सेट करवा देगा। उसने 22 मार्च 2018 को मूल दस्तावेज लेकर ऑफिस में आने को कहा। ऑफिस में उसे श्रवण के अलावा विकास पुत्र किशोर निवासी भारत नगर, सिरसा तथा सोनू पुत्र रामस्वरूप निवासी गली पटेल बस्ती सिरसा मिले। तीनों ने उसके कागजात चेक किए और कहा कि निश्चिंत हो जाओ। आपकी नौकरी पक्की है। नौकरी की एवज में 2.5 लाख रुपए देने होंगे। जल्दी से रुपये का प्रबंध करके आ जाओ। उसने 23 मार्च को एक लाख रुपये श्रवण को ऑफिस में जमा करवा दिए और बाकि रुपये जल्द देने की बात कही। 7 अप्रैल को उसने किश्तों में 1 लाख 50 हजार रुपये उन्हें दे दिए। तीनों उसका इंटरव्यू करवाने के लिए कोर्ट में ले गए और कुछ देर बैठाने के बाद कहा कि आपकी जगह किसी अन्य को बैठा दिया है। 21 तारीख को ज्वाइनिंग है। तीनों ने फोन कर कहा कि अगर कोई और परिचित है तो बता दो, अभी एक सीट खाली है। इसके बाद उसने घर जाकर अपने ताऊ के बेटे अजय से इस बारे में बात की। जिस पर वह तैयार हो गया। 21 अप्रैल को अजय कुमार ने 50 हजार रुपये का प्रबंध कर सिरसा में इनके कार्यालय में गए, जहां श्रवण और विकास मिले। 50 हजार रुपये व अजय के सभी मूल दस्तावेज इन्हें दे दिए। इसके बाद कहा कि जल्दी से बाकी के रुपए लाकर दो। उन्हें उपर भी नौकरी कंफर्म करनी है। उन्होंने कहा कि ज्वाइनिंग में अभी थोड़ा वक्त लगेगा। तत्पश्चात दोनों ने रुपए का प्रबंध कर पांच किस्तों में लाकर श्रवण और विकास को इनके ऑफिस में दे दिए। 28 अप्रैल 2018 को अजय को उसकी तरह इंटरव्यू कोर्ट के बाहर बैठा करवा दिया और कहा कि चार-पांच दिनों में कोर्ट से फोन आ जाएगा। चार-पांच दिनों तक वे इंतजार करते रहे। जब फोन पर सम्पर्क किया तो 3500-3500 रुपये वर्दी के और लेकर एक जून को सिरसा आने को कहा। एक जून को जब वे आरोपियों के बताए पते पर पहुंचे तो कार्यालय को ताला लगा हुआ था। कार्यालय के बाहर तीन-चार युवक और खड़े थे। युवकों ने कहा कि उनसे भी नौकरी के नाम पर रुपये लिए गए हैं। इसके बाद 1 जून को पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को काबू कर लिया। जिला पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि कोई भी व्यक्ति लालच में आकर किसी झांसे में ना फंसे, बल्कि ऐसे लोगों की सूचना जिला पुलिस को दें, ताकि ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन

फोटाो: 25
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed