फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   पुलिस ने बढ़ाई डॉ. अंबेडकर की प्रतिमाओं की सुरक्षा

पुलिस ने बढ़ाई डॉ. अंबेडकर की प्रतिमाओं की सुरक्षा

Tue, 10 Apr 2018 02:12 AM IST
Updated Tue, 10 Apr 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने बढ़ाई डॉ. अंबेडकर की प्रतिमाओं की सुरक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा।
संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जिलेभर में स्थापित प्रतिमाओं की सुरक्षा पुलिस प्रशासन ने बढ़ा दी है। जिले में कुल 15 स्थानों पर अंबेडकर की प्रतिमाएं स्थापित हैं। इन सभी स्थानों को चिह्नित करके विशेष नजर रखी जा रही है।
प्रत्येक प्रतिमा के पास दो पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा हर समय पीसीआर इस क्षेत्र में गश्त करती रहेगी। डॉ. आंबेडकर की प्रतिमाओं को तोड़ने या क्षति पहुंचाने वालों के खिलाफ पुलिस की ओर से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शहर के आंबेडकर चौक के पास 24 घंटे पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। एएसपी नरेंद्र बिजारनिया का कहना है कि जिले में जहां भी अंबेडकर की प्रतिमाएं स्थापित हैं, उसके आसपास सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं। पुलिस की गश्त भी बढ़ाई गई है, ताकि कोई असामाजिक तत्व आंबेडकर की प्रतिमा को क्षति न पहुंचा सके।
विज्ञापन

गौरतलब है कि एससी-एसटी एक्ट के विरोध में दो अप्रैल को भारत बंद के दौरान प्रदेश भर में काफी हिंसा हुई थी। शरारती तत्वों ने काफी स्थानों पर आगजनी की। गुप्तचर विभाग की ओर से पुलिस को ऐसी सूचनाएं मिली हैं कि असामाजिक तत्व आंबेडकर की प्रतिमाओं को क्षति पहुंचा सकते हैं। इसलिए एहतियात बरतते हुए डॉ. आंबेडकर की प्रतिमाओं की सुरक्षा बढ़ाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed