फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   सिरसा में प्रेम विवाह करने वाले हिसार के प्रेमी जोड़े पर हमला

सिरसा में प्रेम विवाह करने वाले हिसार के प्रेमी जोड़े पर हमला

Thu, 28 Dec 2017 12:53 AM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
सिरसा में प्रेम विवाह करने वाले हिसार के प्रेमी जोड़े पर हमला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा।
प्रेम विवाह करने वाले एक प्रेमी जोड़े पर युवती के घरवालों ने बुधवार को हमला बोल दिया। सिरसा अदालत से प्रेमी जोड़े को पुलिस प्रोटेक्शन मिली थी, दोनों ने बुधवार दोपहर को प्रोटेक्शन हाउस छोड़कर अपनी मर्जी से अपने मामा के घर थेहड़ जोने का फैसला किया। प्रेमी जोड़ा हिसार का रहने वाला है। युवती के परिजनों ने जब उनपर हमला किया तो थेहड़ मोहल्ले के लोगों ने परिजनों पर पथराव कर दिया, जिससे वे मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अपनी सुरक्षा में लेकर थाने लेकर आई। लड़का-लड़की अलग-अलग समुदाय से हैं और इसकी को लेकर लड़की के परिजन उनके रिश्ते के दुश्मन बने हुए हैं।
नीरज पुत्र मुकेश निवासी शांति नगर हिसार और दिव्या पुत्री राकेश कुमार निवासी उत्तम नगर हिसार ने रानियां चुंगी स्थित श्री गुरुद्वारा बाबा जीवन सिंह में 20 दिसंबर को शादी की थी। इसके बाद दोनों ने अपनी जान को खतरा बताकर सिरसा सेशन कोर्ट से पुलिस प्रोटेक्शन करने की गुहार लगाई। अदालत ने दोनों को प्रोटेक्शन हाउस भेज दिया। नीरज बुधवार को अपनी मर्जी से प्रोटेक्शन हाउस से अपनी पत्नी के साथ अपने मामा के घर थेहड़ मोहल्ला जा रहा था। इसी दौरान जब वे रिंकू एमसी के मकान वाली गली के समीप पहुंचे तो दो-तीन गाड़ियों में सवार लड़की के परिजन मौके पर पहुंच गए। लड़की के परिजनों ने युवक-युवती पर हमला कर दिया। हंगामा होने पर मोहल्ला वासियों ने युवक-युवती की रक्षा करते हुए परिजनों पर पथराव कर उन्हें खदेड़ दिया। लोगों ने परिजनों की गाड़ी पर पत्थर फेंके जिससे दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस लड़का-लड़की को अपने साथ सुरक्षित थाना में ले आई।
विज्ञापन


प्रोटेक्शन हाउस भेजे गए दोनों
हमला होने के बाद पुलिस ने प्रेमी जोड़े को अपनी सुरक्षा में ले लिया। रात को उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच प्रोटेक्शन हाउस में भेज दिया गया। नीरज को बुधवार सुबह ऐसा लगा कि युवती के परिजनों का गुस्सा शांत हो गया होगा। इसी कारण उसने पुलिस को लिखित में शपथ पत्र देकर प्रोटेक्शन हाउस छोड़ दिया। लड़की के परिवार वालों को उनके बाहर आने की भनक लग गई और उन्होंने दोनों पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच लोगों के खिलाफ केस
पुलिस ने हमले को लेकर पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। लड़की दिव्या का कहना है कि वो हमलावरों को पहचान सकती है। जैसे ही हमलावरों की पहचान हो जाएगी उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। लड़का-लड़की को कड़ी सुरक्षा के बीच प्रोटेक्शन हाउस में रखा गया है।
-राजेश कुमार, जांच अधिकारी, इंचार्ज सब्जीमंडी चौकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed