फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   पेट्रोल बम फेंककर लैंड क्रूजर को आग लगाने का मामला:

पेट्रोल बम फेंककर लैंड क्रूजर को आग लगाने का मामला:

Sat, 16 Sep 2017 01:55 PM IST
Updated Sat, 16 Sep 2017 01:55 PM IST
विज्ञापन
पेट्रोल बम फेंककर लैंड क्रूजर को आग लगाने का मामला:
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा।
चार दिन के पुलिस रिमांड पर चल रहे डेरा सच्चा प्रमुख के मैकेनिक हरमेल सिंह की निशानदेही पर पुलिस ने दूसरी गाड़ी भी बरामद कर ली है। 28 अगस्त की दोपहर फूलकां के पास लैंड क्रूजर को आग लगाने के बाद हरमेल व उसके साथी इसी गाड़ी में फरार हुए थे। रिमांड के तीसरे दिन शुक्रवार को पुलिस हरमेल सिंह को लेकर गांव नटार पहुंची। हरमेल ने पुलिस को बताया कि उसने अपने दोस्त नटार निवासी सुनील के घर दूसरी गाड़ी खड़ी की थी। जब पुलिस सुनील के घर पहुंची तो भैंसों के नोहरे में होंडा कंपनी की गाड़ी मिली। हरमेल ने पुलिस को बताया कि यही वो गाड़ी है जिसमें वह और उसके साथी फूलकां से फरार हुए थे। होंडा कंपनी की इस गाड़ी की तलाशी लेने पर पुलिस को कोई भी आपत्तिजनक चीज नहीं मिली।
हरमेल सिंह के रिमांड का एक दिन शेष
पुलिस ने हरमेल के दोस्त सुनील को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि उसकी सिरसा के ऑटो मार्केट में कार मैकेनिक की दुकान है। 28 अगस्त को हरमेल व उसके साथी गाड़ी उसके घर खड़ी करके दिल्ली चले गए थे। हरमेल सिंह के रिमांड का अब एक दिन शेष बचा है और अभी तक पुलिस गाड़ी में सवार रहे उसके साथियों की धरपकड़ नहीं कर पाई है। डिंग थाना प्रभारी जंगीर सिंह का कहना है कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्त में लिया जाएगा।
विज्ञापन

डेरा प्रमुख के काफिले में चलती थी यह लैंड क्रूजर
बता दें कि 28 अगस्त को सीबीआई कोर्ट ने डेरा सच्चा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को साध्वी रेप मामले में बीस साल की सजा सुनाई थी। इसके तुरंत बाद फूलकां के पास कुछ लोगों ने लैंड क्रूजर गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियाें को बताया कि दो गाड़ियां रोड पर आकर रुकी। दोनों गाड़ियों से पांच लोग बाहर निकले और लैंड क्रूजर गाड़ी को आग लगाकर दूसरी गाड़ी में सवार होकर फरार हो गए। पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला जलाई गई लैंड क्रूजर डेरा सच्चा सौदा की गाड़ी है। ये गाड़ी डेरा प्रमुख के काफिले में चलती थी। जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने डेरा मुखी की गाड़ियों के मैकेनिक हरमेल सिंह निवासी गंगानगर को गिरफ्तार कर लिया। हरमेल ने कबूल किया कि वह और उसके साथियों ने लैंड क्रूजर में पेट्रोल बम फेंककर आग लगाई थी। शनिवार को हरमेल सिंह का रिमांड समाप्त होने पर उसे अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबूत नष्ट कर जिस गाड़ी में भागे थे डेरा मुखी के अनुयायी वो मिली गांव नटार में
पेट्रोल बम फेंककर लैंड क्रूजर को आग लगाने का मामला:
गुरमीत के मैकेनिक हरमेल सिंह की निशान देही पर पुलिस ने की बरामद, तलाशी में नहीं मिली कोई आपत्तिजनक चीज
दोस्त सुनील के घर होंडा कंपनी की गाड़ी खड़ी करके दिल्ली भाग गए थे सारे, घटना में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed