फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   नशे की ओवरडोज से युवक की मौत

नशे की ओवरडोज से युवक की मौत

Sat, 30 Mar 2019 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
नशे की ओवरडोज से युवक की मौत
नशे की ओवरडोज से एक और युवक की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। नशे की ओवरडोज के चलते जिले में एक और युवक की मौत हो गई। मृतक वीरेंद्र (25) संन्यास आश्रम रोड का रहने वाला था। मां ने उसे वीरवार रात इलाज के लिए राजस्थान के कोटा जाने वाली बस में बैठाया था, लेकिन अचानक वह रात करीब दो बजे नागरिक अस्पताल पहुंचा और शौचालय में नशे के कई इंजेक्शन लिए। सुबह करीब छह बजे अस्पताल में अन्य मरीजों के परिजन पहुंचे तो देखा कि वीरेंद्र का शव शौचालय में पड़ा था। आशंका है कि युवक की मौत नशे की ओवरडोज के चलते हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया। बता दें कि बीते साढ़े तीन साल में नशे की गिरफ्त में आए जिले के छह युवाओं की मौत हो चुकी है।
मृतक वीरेंद्र के पिता पवन कुमार ने बताया कि सात-आठ साल पहले उन्हें पता चला था कि वीरेंद्र नशा करने लगा है। इसके बाद उन्होंने उसका उपचार शुरू करवा दिया। पिछले कई सालों से उसका उपचार कोटा स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में चल रहा था। वीरेंद्र बीते शनिवार को कुछ दिन की छुट्टी लेकर घर लौटा था। वीरवार को उसने अपनी मां से डेढ़ सौ रुपये मांगे, ताकि वह कोटा जा सके। इस पर उसकी मां उसके साथ बस स्टैंड गई और उसे बस में बैठाकर किराये के पैसे दिए। इसके बाद भी वह देर रात तक कोटा नहीं पहुंचा और उसका फोन लगातार स्विच ऑफ आ रहा था। इसके बाद शुक्रवार सुबह नागरिक अस्पताल से किसी पुलिसकर्मी का ही फोन आया तब मामले का पता चला। इस दौरान अस्पताल के इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मियों को इस बारे में सूचित किया। चिकित्सक ने उसकी जांच की तो तब तक वह दम तोड़ चुका था। पुलिस ने फिलहाल इत्तफाकिया कार्रवाई की है। मौत का कारण जानने और आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

-----------------
नागरिक अस्पताल से एक युवक के शव मिलने की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। उसके शव के पास नशे के इंजेक्शन जमीन पर पड़े मिले हैं। आशंका जताई गई है कि मृतक की मौत नशे की ओवरडोज के चलते हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ साफ तौर पर कहा जा सकेगा। यह भी जांच कर रहे हैं कि वीरेंद्र बस से कब उतरा और किससे मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुरेंद्र कंबोज, शहर थानाध्यक्ष, फतेहाबाद।
-----------------
घटनास्थल पर शव के पास मिले नशे के इंजेक्शन, अकड़ा हुआ था शव
पुलिस ने जब घटनास्थल का जायजा लिया तो मृतक का शव शौचालय में पड़ा था। शव के पास ही जमीन पर नशे के इंजेक्शन व सिरिंज बिखरे हुए थे। पुलिस ने सारे सामान को एक लिफाफे में डालकर अपने कब्जे में ले लिया। मृतक का शव अकड़ा हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत देर रात ही हो चुकी है। अस्पताल में एक तीमारदार ने बताया कि रात को तकरीबन डेढ़-दो बजे वह शौचालय गया था और जब वह बाहर आने लगा तभी युवक शौचालय के अंदर गया था।

बड़ा सवाल, दोपहर से लेकर देर रात तक कहां रहा और किससे मिला युवक
युवक को उसकी मां ने दोपहर 12 से एक बजे बीच कोटा जाने वाली बस में बिठा दिया था। अस्पताल के मरीज मुताबिक वह देर रात डेढ़-दो बजे अस्पताल के शौचालय में दाखिल हुआ था। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि आखिर बारह घंटे तक मृतक वीरेंद्र कहां रहा और किससे मिला। परिजनों के अनुसार बस में बिठाने के बाद उन्होंने किराए जितने ही पैसे उसको दिए। ऐसे में उसके पास नशे की डोज कहां से आई। उसने नशे के इंजेक्शन के लिए किससे संपर्क किया। ये सवाल अब पुलिस के सामने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed