{"_id":"5b8854c942c79246725bbad9","slug":"21535661257-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर की तोड़फोड़ व फायरिंग, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर की तोड़फोड़ व फायरिंग, केस दर्ज
Updated Fri, 31 Aug 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में घुसकर की तोड़फोड़ व फायरिंग, केस दर्ज
सिरसा। शहर के हिसार रोड स्थित फ्रेंडस कॉलोनी निवासी एक विधवा महिला ने फतेहाबाद निवासी एक व्यक्ति पर घर में घुसकर तोड़फोड़ करने व फायरिंग करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में फ्रेंडस कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि फतेहाबाद निवासी सुरेंद्र कौर व उसके पति के साथ उसका पुराना विवाद चल रहा है। दोनों 21 अगस्त की रात्रि को उसके घर में घुस आए और उसके घर का सारा सामान क्षतिग्रस्त कर दिया। यही नहीं दोनों ने डराने के लिए उसके घर में फायर भी किया। वे जाते-जाते उसे जान से मारने की धमकी भी देकर गए। डर के मारे पहले तो उसने कुछ नहीं बताया। लेकिन उनकी बार-बार मिल रही धमकियों से परेशान होकर उसने बुधवार को चौकी में शिकायत दी। जांच अधिकारी ईएएसआई सत्यवान ने बताया कि मामले की शिकायत आई है। जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।