{"_id":"5b7dc41e42c7924670022f66","slug":"21534968862-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टर लगाने को लेकर विवाद, छात्र ने सुरक्षा गार्ड को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पोस्टर लगाने को लेकर विवाद, छात्र ने सुरक्षा गार्ड को पीटा
Updated Thu, 23 Aug 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोस्टर लगाने को लेकर विवाद, छात्र ने सुरक्षा गार्ड को पीटा
सिरसा। सीडीएलयू में मंगलवार रात नौ बजे एक पार्टी के चुनावी पोस्टर लगाने को लेकर सुरक्षा गार्ड और छात्रों में विवाद हो गया। आरोप है कि छात्रों ने सुरक्षा गार्ड सूरजभान के थप्पड भी मारा। सीडीएलयू के चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर हिम्मत सिंह ने बताया कि उन्होंने छात्रों के खिलाफ शिकायत देने के लिए कागजी कार्रवाई पूरी कर ली है। गुरुवार को शिकायत दी जाएगी।
जानकारी के अनुसार मंगलवार रात को नौ बजे सीवी रमन हाउस के पीछे कुछ छात्र एक पार्टी के पोस्टर लगा रहे थे। सुरक्षागार्ड सूरजभान ने उनसे पूछा कि विश्वविद्यालय से पोस्टर लगाने की अनुमति ली है या नहीं। इससे छात्रों के साथ उनका विवाद हो गया। एक छात्र नेता ने सुरक्षा कर्मचारी को थप्पड़ मार दिया। सुरक्षा कर्मचारी सूरजभान ने इसकी जानकारी चीफ सीनियर ऑफिसर को दी, तब छात्र भाग गए। सीडीएलयू ने सुरक्षा कर्मचारियों को विश्वविद्यालय परिसर में किसी भी प्रकार के पोस्टर न लगाने की सख्त हिदायतें दी है।