फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   दुकान संचालक पर फर्जी एडमिट कार्ड देने का आरोप, केस दर्ज

दुकान संचालक पर फर्जी एडमिट कार्ड देने का आरोप, केस दर्ज

Fri, 17 Aug 2018 02:12 AM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
दुकान संचालक पर फर्जी एडमिट कार्ड देने का आरोप, केस दर्ज
दुकान संचालक पर फर्जी एडमिट कार्ड देने का आरोप
विज्ञापन

कालांवाली। कालांवाली में फोटोस्टेट की दुकान के संचालक पर एक व्यक्ति ने फर्जी एडमिट कार्ड देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत पर दुकान संचालक के खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में गांव सिंघपुरा निवासी भिंदर सिंह ने बताया कि मई 2018 में पुलिस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। उसने कालांवाली में तहसील के सामने स्थित मीत फोटोस्टेट के संचालक हरदीप सिंह से ऑनलाइन आवेदन करवाया था। आवेदन की एवज में उसने दुकान संचालक को 500 रुपये ी फीस भी दी थी। 12 जुलाई को उसने हरदीप से एडमिट कार्ड निकलवाया और परीक्षा देने के लिए चला गया। परीक्षा केंद्र पर जाने के बाद पर्यवेक्षक ने उसे बताया कि जो एडमिट कार्ड उसके पास है, वो किसी वीरपाल कौर के नाम से पंजीकृत है। जिसकी प्रति भी उसे दिखाई। जब उसने दुकान संचालक से बात की तो वह कोई संतुष्ट जवाब नहीं दिया। उसने बताया कि दुकान संचालक को जो पता उसने दिया था। उसके साथ छेड़छाड़ की गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दुकान संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी भरत सिंह ने बताया कि फर्जी एडमिट कार्ड देने की शिकायत आई है। शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। दुकान संचालक से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद ही कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed