{"_id":"5b6f3d0f4f1c1bf6258b4743","slug":"21534016783-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला अधिवक्ता के दराज से पर्स चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला अधिवक्ता के दराज से पर्स चोरी
Updated Sun, 12 Aug 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला अधिवक्ता के दराज से पर्स चोरी
सिरसा। डबवाली कोर्ट में महिला अधिवक्ता की सीट की दराज से अज्ञात व्यक्ति पर्स चोरी कर ले गया। कुछ देर बाद अधिवक्ता ने पर्स संभाला तो गायब मिला। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
पुलिस को दी शिकायत में मंडी डबवाली निवासी सुदेश बिश्रोई ने बताया कि वह डबवाली सिविल कोर्ट में वकालत कर रही है। शुक्रवार को उसने ड्यूटी पर आने के बाद अपना पर्स निकालकर मेज की दराज में रख दिया। कुछ देर बाद वह किसी काम से सीट से उठकर चली गई। वापस आकर फिर से वह सीट पर बैठ गई। घर जाते वक्त उसे दराज से पर्स गायब मिला। पर्स में करीब 5 हजार की नगदी, दो पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, कार का रजिस्ट्रेशन नंबर, दुपट्टा व कुछ अन्य जरूरी कागजात थे। उसने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर आकर कोर्ट में लगे सीसीटीवी खंगाले। लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।