फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   वांछित सूचना न देने पर डीसी और तहसीलदार को सूचना आयोग का नोटिस

वांछित सूचना न देने पर डीसी और तहसीलदार को सूचना आयोग का नोटिस

Sat, 07 Apr 2018 12:59 AM IST
Updated Sat, 07 Apr 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
वांछित सूचना न देने पर डीसी और तहसीलदार को सूचना आयोग का नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा।
तहसीलदार सिरसा से आरटीआई के तहत मांगी गई सूचना निर्धारित समय तक पूर्ण रूप से न देने के एक मामले को राज्य सूचना आयोग ने गंभीरता से लिया है। आयोग ने इस मामले में सिरसा के उपायुक्त और सिरसा के तहसीलदार को नोटिस जारी करते हुए सात जून को आयोग के समक्ष हाजिर होने का आदेश दिया है।
सिरसा निवासी वरिष्ठ नागरिक मनोहर लाल जांगड़ा ने 29 जुलाई 2017 को तहसीलदार सिरसा के नाम आरटीआई के तहत एक आवेदन किया था, जिसमें उन्होंने पूछा था कि क्या भारतीय पंजीकरण अधिनियम 1894 के तहत तहसीलदार द्वारा किसी बयनामा, हिब्बानामा और अन्य किसी वसीका का बिना दो गवाहोें के पंजीकरण किया जा सकता है। यदि हां, तो संबंधित नियमों और हिदायतों की सत्यापित प्रतिलिपि दी जाए। साथ ही यह भी पूछा था कि क्या तहसीलदार सिरसा द्वारा वसीका हिब्बानामा रजिस्टर्ड नंबर 4445 दिनांक 23 अक्तूबर 2017 को पंजीकृत करते समय अधिनियम के तहत दो गवाहियों संबंधी नियमों की पालना की गई थी।
विज्ञापन

जांगड़ा के अनुसार तहसीलदार सिरसा ने उक्त जानकारी उन्हें आधी-अधूरी उपलब्ध करवाई जिस कारण उन्होंने रिमाइंडर डाला। प्रथम अपील की गई, मगर कोई गौर नहीं हुआ। बाद में उन्होंने अपने अधिवक्ता पवन पारीक एडवोकेट के माध्यम से राज्य सूचना आयोग के समक्ष अपील दायर की। उस अपील पर आयोग ने संज्ञान लेते हुए उपायुक्त सिरसा और तहसीलदार सिरसा को नोटिस जारी करते हुए 18 मई 2018 तक इस मामले में जवाब दाखिल करने तथा सात जून 2018 को आयोग के समक्ष पेश होने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed