फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   छात्रा ने शिक्षण संस्थान के संचालक पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

छात्रा ने शिक्षण संस्थान के संचालक पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

Sat, 03 Feb 2018 12:33 AM IST
Updated Sat, 03 Feb 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
छात्रा ने शिक्षण संस्थान के संचालक पर लगाया प्रताड़ना का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

डबवाली।
क्षेत्र की एक छात्रा ने शुक्रवार को हरियाणा अनुसूचित जाति की चेयरपर्सन सुनीता दुग्गल से मुलाकात कर एक शिक्षण संस्थान के संचालकाें द्वारा प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए संचालक व शिक्षक के खिलाफ शिकायत की है।

पीड़िता छात्रा ने कहा कि कोर्स करवाने के नाम पर एक आईटीआई में तृतीय सेमेस्टर में न तो दाखिला दिया गया और न ही समय पर रोल नंबर उपलब्ध करवाया गया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उक्त शिक्षण संस्थान के संचालक व एक शिक्षक द्वारा उनको बार-बार गुमराह किया गया। उन्होंने बताया कि आर्थिक तंगी के चलते उन्हाेंने संस्थान द्वारा तय की गई फीस को किस्तों में अदा किया, लेकिन इसके बावजूद तृतीय व चतुर्थ सेमेस्टर में न तो दाखिला दिया गया और न ही परीक्षा से पूर्व रोल नंबर उपलब्ध करवाया गया। इसके कारण उनका एक वर्ष खराब हो गया। उन्होंने क हा कि शिक्षण संस्थान के संचालक व शिक्षक ने उनका आर्थिक व सामाजिक शोषण करने के साथ-साथ उनका एक वर्ष का कीमती समय नष्ट करवा दिया है। उन्होंने शिक्षण संस्थान के संचालक व शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस विषय को लेकर उन्होंने सीएम विंडो पर भी शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed