{"_id":"59bcde414f1c1bae688b4e1b","slug":"21505549889-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालेज का छात्र डेरा प्रमुख की नजरें इनायत से बन गया स्कूल का प्रशासक दिलावर इंसां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कालेज का छात्र डेरा प्रमुख की नजरें इनायत से बन गया स्कूल का प्रशासक दिलावर इंसां
Updated Sat, 16 Sep 2017 01:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
डेरा सच्चा सौदा के प्रवक्ता डॉ. दिलावर इंसां को आखिर पंचकूला एसआईटी ने वीरवार शाम को सोनीपत से गिरफ्तार कर शुक्रवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया। पुलिस पूछताछ में ऐसे अनेक राज उजागर होने की संभावना है जो गर्त मे दबे हुए थे क्योंकि दिलावर डेरा प्रमुख का सबसे लाडला था। उस पर डेरा प्रमुख इतने मेहरबान थे कि उसे कॉलेज से उठाकर संत एमएसजी ग्लोरियस स्कूल का प्रशासक बनाया तो बाद में उसे डेरा का प्रवक्ता नियुक्त किया। दिलावर ने डेरा प्रमुख की हर फिल्म में काम किया और हर मंच का संचालन भी वही करता था।
डेरा सच्चा सौदा प्रबंधक कमेटी में डॉ. दिलावर इंसां वो नाम था जिसे हर डेरा प्रेमी जानता था। वहीं हर शो हर सत्संग में मंच संचालन करता था। डेरा प्रमुख को कैसे और कब हंसाना है वह बहुत अच्छी तरह से जानता था। संगत की किस रग पर कब हाथ रखकर दबाना है उसे बखूबी आता था। दिलावर मूलत: सोनीपत का रहने वाला है जिसने जालंधर से बारहवीं की परीक्षा पास की और उसके बाद उसने वर्ष 2001 में डेरा के कालेज में बीकॉम में दाखिला लिया। वर्ष 2004 में डेरा के ही कॉलेज से एमए किया। वर्ष 2006-07 में उसने सीडीएलयू से एमफिल तो उसके बाद जीजेयू से पीएचडी की। दिलावर वर्ष 2006 से 2008 तक शाह सतनाम कॉलेज में पत्रकारिता एवं जन संचार में प्राध्यापक रहा। वर्ष 2008 से 2012 तक शाह सतनाम स्कूल का प्रिंसिपल बनया गया। वर्ष 2012 में उसे संत एमएसजी ग्लोरियस इंटरनेशनल स्कूल के प्रशासक की जिम्मेदारी दी गई।
वर्ष 2010 में दिलावर ने अपने ही कॉलेज की अध्यापिका पूजा के साथ शादी की। दिलावर अपनी वाकपटुता से डेरा प्रमुख के बहुत करीब पहुंच गया। डेरा प्रमुख की तारीफ में कसीदें पढ़ना उसे बखूबी आता था। वह अपने सीनियर को पीछे छोड़कर बहुत आगे बढ़ गया। अभी कुछ माह पूर्व उसे डेरा सच्चा सौदा के प्रवक्त ा की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। डेरा प्रमुख की हर फिल्म में काम किया और फिल्म निर्माण में सहयोग किया। डेरा और डेरा प्रमुख के समीप रहने के चलते अनेक राज उसके दिल में छुपे होंगे देखना है पुलिस रिमांड के दौरान क्या-क्या राज उगलवा पाएगी।
विज्ञापन
कॉलेज का छात्र डेरा प्रमुख की नजरें इनायत से बन गया स्कूल का प्रशासक दिलावर इंसां
डेरा प्रमुख ने बाद में बनाया डेरा सच्चा सौदा का प्रवक्ता
पत्रक ारिता एवं जन संचार में पीएचडी है दिलावर
डेरा प्रमुुख की हर फिल्म में काम किया और संभाली कई जिम्मेदारी
डेरा प्रमुख के हर कार्यक्रम मे मंच संचालन करता था दिलावर
-----------------------------------------
फोटेा:18: डॉ.दिलावर इंसां।
फोटेा:19:डेरा प्रमुख से आशीर्वाद लेता दिलावर इंसा।
फोटेा: डेरा प्रमुख से सपरिवार आशीर्र्वाद लेता दिलावर इंसां।