{"_id":"5cb8d4b9bdec2214367b8f8c","slug":"201555616953-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध मीट शॉप हटवाने की मांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध मीट शॉप हटवाने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध मीट शॉप हटवाने की मांग
डबवाली। वार्ड नंबर चार के कबीर नगर और पंजाब क्षेत्र में स्थित भाटी कॉलोनी के वासियों ने नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी को लिखित शिकायत सौंप कर गो-माता के रैन बसेरे में अवैध रूप से कब्जा कर मीट की दुकानों को हटाने की मांग की है। इसके अलावा अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
अवतार सिंह, गुरलाभ सिंह, संदीप, सुरेंद्र कुमार, भोला नाथ, बेअंत सिंह, विकास, गगनदीप, वार्ड पार्षद युद्धवीर रंगीला, नंबरदार सुखदेव सिंह का आरोप है कि कुछ वर्षों पहले सरकार द्वारा रेलवे लाइन के साथ स्लॉटर हाउस तथा इसके साथ ही गो-माता के लिए रैन बसेरा बनाया गया था। करीब एक वर्ष पूर्व प्रशासन द्वारा स्लॉटर हाउस को अयोग्य करार देते हुए मीट की दुकानें बंद कर चौटाला रोड पर ले जाने के आदेश दिए थे। पार्षद युद्धवीर रंगीला व नंबरदार सुखदेव सिंह ने बताया कि मीट की दुकानें चलाने वाले संचालकों ने गो-माता रैन बसेरा पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया और मीट की दुकानें चलानी शुरू कर दी। इन्होंने आरोप लगाया कि यहां दिन-भर असामाजिक तत्व घूमते हैं और लोग शराब पीकर अश्लील हरकतें करते हैं। इन्होंने कहा कि यह वही जगह है जहां कुछ वर्ष पहले 4 वर्षीय बच्ची महक का बलात्कार करके उसे डिग्गी में फेंक दिया गया था। जिससे उसकी मौत हो गई थी। मीट की दुकानें इसी डिग्गी के साथ चलाई जा रही हैं। उक्त लोगों की मांग है कि भविष्य में दोबारा कभी ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए अवैध रूप से चल रही मीट की दुकानों को बंद करवाया जाए। इनके संचालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।
बॉक्स--
अभी मेरे पास ऐसी कोई शिकायत नहीं पहुंची है। शिकायत आने पर चल रही अवैध मीट की शॉप को तुरंत बंद करवाकर संचालकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विरेंद्र सहारण, ईओ नगर परिषद डबवाली।