{"_id":"5c8961dcbdec221401276edf","slug":"201552507356-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रताखेड़ा के सरपंच को उपायुक्त ने भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रताखेड़ा के सरपंच को उपायुक्त ने भेजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रत्ताखेड़ा के सरपंच को उपायुक्त ने भेजा नोटिस
ओढां। रत्ताखेड़ा के सरपंच अनिल कालवा को उपायुक्त ने सरपंच को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा है। इसी गांव के राजेश कुमार ने सरपंच पर गांव के विकास कार्यों में गबन के आरोप लगाए थे। आरोपों की जांच डीडीपीओ द्वारा की गई तो आरोप सिद्ध पाए गए। इसके बाद ये शिकायत जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में रखी गई तो राज्य मंत्री कृष्ण बेदी ने उपायुक्त को इस मामले में नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
इस मामले में उपायुक्त ने डीडीपीओ की जांच रिपोर्ट पर सरपंच को दोषी मानकर नोटिस भेजते हुए 10 दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। एसईपीओ डबवाली सतपाल बिश्नोई ने बताया कि उन्हें अभी तक नोटिस की प्रति नहीं मिली है। गौरतलब हो कि इससे पूर्व भी सीएम विंडो की एक शिकायत पर जांच के बाद उपायुक्त ने सरपंच अनिल कालवा, ग्राम सचिव विजय कुमार व कृष्ण कुमार तीनों को दोषी माना था।