{"_id":"5c799a9ebdec224bff242fca","slug":"201551473310-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर की राष्ट्रविरोधी टिप्पणी- एडवोकेट की शिकायत पर मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फेसबुक पर की राष्ट्रविरोधी टिप्पणी- एडवोकेट की शिकायत पर मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक पर की राष्ट्रविरोधी टिप्पणी पर केस दर्ज
सिरसा। शहर थाना पुलिस ने मंजीत सिंह गिल एडवोकेट की शिकायत पर शिव चौक स्थित सिमरन आप्टिकल के रिंकू सहगल के खिलाफ देशद्रोह व आईटी एक्ट की धारा 66 के तहत मामला दर्ज किया है।
एडवोकेट मंजीत सिंह गिल ने पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत में बताया कि वह सोशल साइट्स व्हाट्सएप और फेसबुक का इस्तेमाल करता है। उसने बताया कि 27 फरवरी को दोपहर दो बजे उसने फेसबुक अकाउंट खोला तो उस रिंकू सहगल ने अभद्र व देशहित के खिलाफ कई पोस्ट, फोटो और कमेंट किए हुए थे। ये कमेंट देश हित के खिलाफ है, जिन्हें वह शिकायत के साथ लिखते हुए भी हीनभावना महसूस कर रहे है। इसलिए फोन से लिए स्क्रीन शॉट को शिकायत के साथ नत्थी कर रहे हैं। शिकायत में बताया कि रिंकू सहगल द्वारा किए देश विरोधी कमेंट को उनके अलावा संजय मेहता, अमित गोयल एडवोकेट, हेमंत कुमार, अलकेश उतरेजा, विशाल कटारिया, मोहित कुमार व अन्य ने फेसबुक अकाउंट पर पढ़ा है। इसलिए देशप्रेम की भावना को ठेस पहुंचाने के आरोप में रिंकू सहगल के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए। पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर रिंकू के खिलाफ मामला दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।