{"_id":"5c48cea7bdec2273792f385b","slug":"201548275367-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को किन्नर बताने पर किन्नर समाज ने जताया रोष, किन्नर बोले चिकित्सक ने किस आधार पर युवक को बताया किन्नर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक को किन्नर बताने पर किन्नर समाज ने जताया रोष, किन्नर बोले चिकित्सक ने किस आधार पर युवक को बताया किन्नर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किन्नर समाज ने अस्पताल में जताया रोष
सिरसा। नागरिक अस्पताल सिरसा में किन्नरों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। हरियाणा किन्नर समाज की सिरसा जिला अध्यक्ष मंजू अब्राहम ने बताया की कुछ दिन पहले किसी 19 वर्षीय युवक को अस्पताल में एक डाक्टर ने इलाज के दौरान कहा कि आपके लड़के में किन्नरों के गुण है। जिससे परेशान लड़के के अभिभावक उस लड़के को किन्नर समाज के लोगों के पास लेकर गये । लेकिन किन्नरों ने पाया तो लड़का किन्नर नहीं है। इस पर किन्नर समाज ने अस्पताल प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि वो बिना किसी जांच के किसी को भी कैसे किन्नर कह सकते हैं। इससे हमारे समाज के प्रति लोगों में दुर्भावना पैदा होती है।
किन्नरों ने अस्पताल प्रशासन से मांग की है कि वे इस मामले की जांच करें और उस चिकित्सक से जवाब तलब करें कि उसने युवक को किन्नर कैसे घोषित कर दिया। किस मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर। हमें वो मेडिकल रिपोर्ट दिखाई जाए। किन्नर समाज की महक ने बताया कि इस तरह की ग़लती किसी भी व्यक्ति को नुकसान पहुंचा सकती है। उन्होंने बताया कि लड़के का परिवार काफी दिनों से परेशान चल रहा है। अब हम चाहते है की प्रशासन हमारी समस्या का हल करे अगर कोई दोषी पाया जाता है तो कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं की जाती तो हम धरना प्रदर्शन व रोड जाम कर सकते हैं।