{"_id":"5b56418b4f1c1b4c748b6b4d","slug":"201532379531-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायती भूमि से पेड़ काटने के मामले में गांव निर्बाण के सरपंच को डीसी ने किया सस्पेंड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंचायती भूमि से पेड़ काटने के मामले में गांव निर्बाण के सरपंच को डीसी ने किया सस्पेंड
Updated Tue, 24 Jul 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
पंचायती भूमि से पेड़ काटने के मामले में गांव निर्बाण के सरपंच सस्पेंड
सिरसा। पंचायती भूमि से पेड़ काटने के मामले में उपायुक्त ने चोपटा क्षेत्र के गांव निर्बाण के सरपंच विकास भांभू को सस्पेंड कर दिया है। हालांकि सरपंच विकास भांभू ने इसे एकतरफा कार्रवाई बताया है। उन्होंने प्रशासन के इस फैसले के खिलाफ कमिश्नर के पास चंडीगढ़ जाने का फैसला किया है।
वर्ष 2016 के जनवरी माह में हुए चुनावों के दौरान गांव निर्बाण में वर्तमान सरपंच विकास भांभू व विपक्षी उम्मीदवार मुकेश कस्वां में कड़ा मुकाबला था। चुनावों में विकास भांभू को जीत मिली और सरपंची का ताज उसके सिर पर सज गया। चुनावों के बाद सरपंच ने गांव में पंचायत की जगह पर ग्रामीणों की मदद से पार्क का निर्माण करवाया। इस दौरान इस जगह पर खड़े दो सूखे पेड़ों व आसपास की कुछ झाड़ियों को कटवा दिया। करीब आठ माह पूर्व विकास के समक्ष चुनाव लड़ने वाले मुकेश कसवां ने जिला प्रशासन को सरपंच द्वारा पंचायती भूमि से हजारों रुपए के 10 से 12 पेड़ काटने की शिकायत दी थी। उपायुक्त ने मामले की जांच चोपटा बीडीपीओ को सौंपी। बीडीपीओ की जांच रिपोर्ट के आधार पर उपायुक्त ने सोमवार को सरपंच विकास भांभू को सस्पेंड कर दिया।
कोट्स:
-गांव निर्बाण के सरपंच पर गांव के ही एक व्यक्ति ने पेड़ काटने के आरोप लगाए थे। चोपटा बीडीपीओ ने मामले की जांच की थी। जांच में सरपंच को दोषी पाए जाने पर सरपंच विकास भांभू को सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन
-प्रीतपाल सिंह, डीडीपीओ सिरसा।
कोट्स:
गांव के ही मुकेश कसवां ने मेरे खिलाफ चुनाव लड़ा था। चुनावों में मिली हार के बाद मुकेश ने आठ माह पूर्व गांव में स्थापित किए गए पार्क के पास दो सूखे पेड़ व कुछ झाड़ियां काटने की शिकायत दी थी। मामले की जांच बीडीपीओ चोपटा को दी गई थी। मुकेश ने बीडीपीओ को जो फोटोग्राफ व वीडियो दी है। उसमें कहीं भी पेड़ नजर नहीं आ रहे हैं और न ही मेरी कहीं फोटो है। शिकायतकर्ता ने बताया है कि काटे गए कीकर के 12 पेड़ों को 11 हजार रुपए में बेच दिया गया। जबकि कीकर के 12 पेड़ों की कीमत 11 हजार से अधिक हो सकती है। प्रशासन ने भी बिना किसी ठोस सबूत के एकतरफा कार्रवाई की है। वे मामले को लेकर चंडीगढ़ कमिश्नर के पास जाएंगे।
विकास भांभू, वर्तमान सरपंच गांव निर्बाण।