{"_id":"5b19846b4f1c1b624d8b5249","slug":"201528398955-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण के बाद घर वालों से मांगी थी पांच लाख की फिरौती, गला घोंटकर बरसाती नाले में फेंक दिया था शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपहरण के बाद घर वालों से मांगी थी पांच लाख की फिरौती, गला घोंटकर बरसाती नाले में फेंक दिया था शव
Updated Fri, 08 Jun 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोपाराम हत्याकांड: प्रोपर्टी डीलर का अपहरण कर हत्या करने वाले नौकर सहित तीन हत्यारों को उम्रकैद
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा। प्रोपर्टी डीलर नोपा राम हत्याकांड मामले में जिला एवं सत्र न्यायालय ने तीनों हत्यारों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। इस मामले में प्रोपर्टी डीलर नोपा राम के नौकर ने अपने साथियों के साथ मालिक का अपहरण करके घरवालों से पांच लाख फिरौती मांगी थी। बाद में उसकी हत्या करके शव नाले में फेंक दिया था। मामले के अनुसार कंगनपुर रोड निवासी प्रोपटी डीलर नोपा राम के पास गांव गिंदड़ा निवासी देवीलाल नौकरी करता था। इससे पहले नौकर देवीलाल सीमेंट-रेता बेचने का कारोबार करता था। कारोबार में घाटा लगने से उस पर पांच लाख रुपये का कर्जा चढ़ गया। देवीलाल ने कर्जा उतारने के लिए अपने मालिक नोपा राम का अपहरण करने की योजना बनाई। इस साजिश में उसने अपने साथी संदीप निवासी सिकंदरपुर और मुकेश को शामिल कर लिया। तीनों ने साजिश के तहत 10 जून 2015 को नोपा राम का अहपरण कर लिया। इसके बाद देवीलाल ने नोपाराम के मोबाइल फोन से उसके पुत्र शुभम को फोन करके पांच लाख की फिरौती मांगी। उसने धमकी दी कि अगर पुलिस को इस बारे में बताया तो नोपा राम को जान से मार देंगे। घरवालों ने अपहरण की सूचना पुलिस को दे दी। 11 जून 2015 को पुलिस ने अपहरणकर्ताओं को पकड़ने के लिए शुभम से अपहरणकर्ताओं को फोन करवाया कि पांच लाख रुपये दिल्ली पुल के पास आकर ले जाओ। देवीलाल ने रुपये लेने के लिए अपने साथी मुकेश को भेजा। मुकेश जैसे ही रुपये लेने आया तो पुलिस ने उसे दबोच लिया। पूछताछ में मुकेश ने पुलिस को बताया कि उन्होंने प्रोपर्टी डीलर नोपा राम की बीती रात ही गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को खारिया के पास बरसाती नाले में फेंक दिया।