{"_id":"5aff3e684f1c1bd6408b6444","slug":"201526677096-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगड़ीखेड़ा सरपंच के खिलाफ केस दर्ज करने के निर्देश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंगड़ीखेड़ा सरपंच के खिलाफ केस दर्ज करने के निर्देश
Updated Sat, 19 May 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंगड़ीखेड़ा सरपंच के खिलाफ केस दर्ज करने के निर्देश
सिरसा। उपायुक्त प्रभजोत सिंह ने खंड सिरसा के गांव रंगड़ीखेड़ा के सरपंच चंद्र शेखर के खिलाफ विकास कार्यों के लिए जारी की गई राशि को झूठे हस्ताक्षर कर बैंक से राशि निकलवाने पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश जारी किए हैं। सरपंच चंद्र शेखर ने ग्राम सचिव के फर्जी हस्ताक्षर कर एक्सिस बैंक से सरकार द्वारा विकास कार्यों के लिए जारी की गई राशि में से 10 लाख 56 हजार रुपये निकलवाए हैं। इस पर उपायुक्त प्रभजोत सिंह ने संज्ञान लेते हुए ग्राम सचिव व बीडीपीओ रिपोर्ट के आधार पर हरियाणा पंचायती राज अधिनियम के तहत उक्त सरपंच को नोटिस भी जारी किया है। उपायुक्त कार्यालय की ओर से पुलिस अधीक्षक को आरोपी सरपंच के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की अनुशंसा की गई है। शुक्रवार रात को सदर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी व गबन का केस दर्ज कर लिया।