फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   2 lakhs swindle in bank from farmer

बैंक में किसान से दो लाख की ठगी

Fri, 01 Jan 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Fri, 01 Jan 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
डबवाली (सिरसा)। चौटाला रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) में आए किसान से दो लाख रुपये लेकर एक युवक फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पंजाब के जिला श्री मुक्तसर साहिब के गांव फत्ताकेरा का किसान इकबाल सिंह लिमिट के पैसे जमा करवाने के लिए वीरवार को चौटाला रोड पर स्थित सर्व ग्रामीण बैंक में आया था। उसके पास तीन लाख रुपये थे। ग्रामीण बैंक ने एक हजार रुपये  की राशि जमा करवाने के बाद शेष राशि किसान को लौटा दी।
विज्ञापन


किसान ग्रामीण बैंक के सामने स्थित एसबीआई में पैसे जमा करने पहुंच गया। उसने बैंक के खेतीबाड़ी विभाग के कर्मचारी से बाऊचर भरवा लिया। बैंक के सिंगल विंडो ऑपरेटर सुरेंद्र कुमार ने रकम की काउंटिंग के लिए मल्टीपर्पज मशीन के पास भेज दिया। इसी बीच एक युवक ने किसान को विश्वास में लेकर जल्द कार्य कराने का भरोसा दिया और रकम लेकर युवक ने मशीन पर तैनात महिला कर्मचारी दर्शना को दे दी। किसान को कतार में लगने के लिए कह दिया। जितनी देर में रकम की गिनती होती। इतनी देर में युवक किसान के पास आकर बाउचर पकड़ ले गया। महिला कर्मचारी को बाऊचर दिखाकर दो लाख रुपये की रकम वापस ले ली। किसान कतार में खड़ा रह गया। युवक दो लाख रुपये छुपाकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान इकबाल सिंह के अनुसार उसे बैंक में दो लाख 38 हजार रुपये जमा कराने थे। विश्वास स्थापित करने के लिए 38 हजार रुपये की राशि युवक ने उसे पकड़ा दी। बाउचर गलत भरा होने की बात कहकर उसे कतार में खड़ा करके बाउचर ले गया। राशि लेने के बाद बाउचर उसे दे गया।

बैंक बंद किया
कतार में खड़े इकबाल सिंह को जैसे ही ठगी होने का अहसास हुआ, उसने तुरंत इसकी शिकायत बैंक अधिकारियों को की। कर्मचारियों पर आरोप जड़ दिए। आनन-फानन में बैंक को बंद करवा दिया गया। किसी व्यक्ति को बाहर नहीं जाने दिया गया। सीसीटीवी फुटेज देखी गई तो किसान की गलती नजर आई। सीसीटीवी फुटेज में आया कि दो लाख रुपये  ले जाने वाला युवक किसान के साथ ही बैंक के भीतर आया था। किसान ने उसे रकम पकड़ाई थी।


सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि ठगने वाला युवक किसान के साथ ही बैंक में प्रवेश कर रहा है। बैंक के भीतर किसान के सारे कार्य वह कर रहा है। इस आधार पर युवक पर संदेह नहीं किया जा सकता था। बैंक कर्मचारियों की गलती नहीं है। युवक करीब 28 से 30 साल का है।
-वीरेंद्र मलिक, कार्यकारी प्रबंधक, एसबीआई, डबवाली
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed