{"_id":"5c781e4bbdec22270200ea86","slug":"191551375947-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम पर स्वैप मशीन से पैसे निकालने का दिया लालच तो कर्मचारी ने दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम पर स्वैप मशीन से पैसे निकालने का दिया लालच तो कर्मचारी ने दबोचा
रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। डबवाली रोड पर स्टेट बैंक की शाखा पर लगे एटीएम पर एक युवक ने पुलिस के एक एएसआई को स्वैप मशीन से रुपये निकालने का लालच दिया तो कर्मचारी ने उसे दबोच लिया। युवक की पहचान रवि निवासी बरवाला के रूप में हुई। पुलिस ने उस पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार डबवाली में तैनात एएसआई गुरलाल सुबह एसबीआई की एटीएम पर पैसे निकालने के लिए गया। एटीएम पर पैसे निकालने में उन्हें दिक्कत आने लगी। सादी वर्दी में होने की वजह से एटीएम में ही मौजूद एक युवक रवि ने कहा कि ताऊ क्या दिक्कत हो गई। ला स्वैप मशीन से पैसे निकाल देता हूं। एएसआई गुरलाल को युवक पर शक हो गया तो उसने उसे दबोच लिया। लेकिन दूसरा युवक भागने में सफल रहा। पुलिस को सूचना देने पर युवक से पूछताछ की गई तो उसके पास से करीब 15 एटीएम कार्ड मिले। पुलिस ने रवि के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता सुरजीत सहारण ने बताया कि युवक के साथी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।