{"_id":"5c6d898fbdec222c57233fd0","slug":"191550682511-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो काबू
विज्ञापन

सिरसा। सीआईए डबवाली पुलिस टीम ने गश्त के दौरान महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुऐ अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को काबू किया है। आरोपियों की पहचान जगदीप सिंह उर्फ गीपू निवासी कणकवाल थाना रामा पंजाब व सुखचैन सिंह उर्फ चैनी निवासी पन्नीवाला मोरिकां थाना सदर डबवाली के रुप में हुई है उन्होंने बताया कि पकड़े गये आरोपियों ने हरियाणा, पंजाब व राजस्थान क्षेत्रों में मोटर साइकिल चोरी की 24 वारदातें कबूल की है।
आरोपियों की निशान देही पर 11 चोरी की मोटरसाइकिल गांव पन्नी वाला मोरीकां से बरामद कर लिए है। सीआईए डवबाली व शहर डबवाली की एक पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर उपरोक्त आरोपियों को भटिंडा चौक मंडी डबवाली से काबू किया गया है। बीती 20 दिसंबर 2018 को वार्ड नंबर एक मंडी डबवाली निवासी गगनदीप का मोटर साईकिल चोरी हुआ था। इस संबध में शहर डवबाली थाना में अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई थी । सीआईए प्रभारी ने बताया कि पकड़े गऐ आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और पूछताछ के दौरान मोटर साईकिल चोरी की अन्य वारदातें व गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में खुलासा होने की संभावना के बारे में इंकार नही किया जा सकता । दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा।